दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा, 11 रेलगाड़ियां रद्द

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 83 फीसदी दर्ज किया गया

Published: February 14, 2018, 10:36 AM IST

नई दिल्ली. दिल्ली में बुधवार सुबह हल्की धुंध छाई रही. यहां न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो इस मौसम का औसत तापमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी के अनुसार, दिन भर आसमान साफ रहने की संभावना है. सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 83 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि ²श्यता 1,200 मीटर दर्ज की गई.

रेलवे के मुताबिक, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से 11 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं और 20 तय समय से देरी से चल रही हैं, जबकि छह के समय में बदलाव किया गया है. अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विज्ञानियों ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.