दिल्ली में कोहरा, 48 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण 48 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई।

Published: January 16, 2015, 1:34 PM IST

नई दिल्ली, 16 जनवरी | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण 48 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। उत्तर रेलवे के अनुसार, कोहरे के कारण 31 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, जबकि 17 का समय बदला गया है और पांच को रद्द कर दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक था। दिन में मौसम साफ रहने के आसार हैं। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शुक्रवार की सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 100 फीसदी दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.