Foreign Minister Jaishankar Attack On Nehru Says There Was A Time When Jawaharlal Nehru Said India Second China First
'PoK और चीन का कब्जा अतीत की गलती'- बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार (2 अप्रैल) को एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा और ये दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और चीन द्वारा भारत के कई क्षेत्रों पर कब्जे को लेकर अतीत जिम्मेदार हैं.
S Jaishankar On Jawaharlal Nehru: कच्चातिवु द्वीप को लेकर उठा विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार(2 अप्रैल) को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर (Pok) और चीन ने जिन भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा किया है उसके लिए अतीत में की गई गलतियां जिम्मेदार हैं. ये कहते हुए एस. जयशंकर ने सीधे तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर हमला किया.
इसके आगे उन्होंने कहा कि एस. जयशंकर ने बताया जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता की पेशकश की जा रही थी तब पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने कहा था, ‘भारत बाद में, चीन पहले.’
सरदार पटेल ने जवाहरलाल नेहरू को चीन के बारे में दी थी चेतावनी
गुजरात चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में अहमदाबाद में बोलते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, ‘1950 में, सरदार पटेल और जवाहरलाल नेहरू के बीच विचार-विमर्श हुआ था. सरदार पटेल ने जवाहरलाल नेहरू को चीन के बारे में चेतावनी दी थी. सरदार पटेल ने कहा कि आज हम पाकिस्तान और चीन के सामने खड़े हैं (भारत के लिए यह हमारे इतिहास में पहली बार है). सरदार पटेल ने भी कहा कि चीनी लोग जो कुछ भी कह रहे हैं, मुझे लगता है कि उनका इरादा अच्छा नहीं है और इसलिए हमें सावधानी बरतनी चाहिए, हमें इसके चारों ओर नीति बनानी चाहिए.
#WATCH | Gujarat: Speaking at the Gujarat Chamber of Commerce and Industry in Ahmedabad, External Affairs Minister Dr S Jaishankar says, “…In 1950, there was an exchange of views between Sardar Patel and (Jawaharlal) Nehru… Sardar Patel had warned Jawaharlal Nehru about… pic.twitter.com/vNIFj2uNnz
नेहरू की स्थिति थी कि वह पूरी तरह से असहमत थे. पटेल को उन्होंने जवाब दिया कि आप बिना किसी कारण के चीनियों पर संदेह कर रहे हैं और हिमालय के पार हमला करना असंभव है. कुछ साल बाद यूएन में बहस हुई, क्या उस समय भारत को यूएन की सीट दी जानी चाहिए? तो नेहरू ने कहा था, हमें एक सीट का हक है, लेकिन पहले हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि चीन को एक सीट मिलती है. आज हम भारत पहले की बात कर रहे हैं. एक समय था जब भारत के पीएम ने पहले चीन की बात की थी.’
Gujarat | Speaking at the Gujarat Chamber of Commerce and Industry in Ahmedabad, External Affairs Minister Dr S Jaishankar says, “Even in the case of Pakistan, I think people know that Sardar Patel was opposed to our going to the United Nations because he knew the mentality of a… https://t.co/XL1jE5ThPKpic.twitter.com/NXoQCaCTRl
आगे विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने कहा, ‘चाहे पाकिस्तान के मामले में हो, मुझे लगता है कि लोग जानते हैं कि सरदार पटेल यूनाइटेड नेशंस के पास जाने के खिलाफ थे क्योंकि उन्हें वहां के एक न्यायाधीश की मानसिकता का पता था.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.