Formal Cm Chandrashekhar Rao Daughter Brs Mlc K Kavitha Suspended From Party
कौन हैं के कविता जिन्हें BRS से किया गया निलंबित? जानिये किस वजह से KCR ने उठाया यह कदम
तेलंगाना की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है क्योंकि भारत राष्ट्र समिति (BRS) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अपनी ही बेटी को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है.
तेलंगाना की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है यहां भारत राष्ट्र समिति (BRS) के प्रमुख और तेलगांना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अपनी बेटी और भारत राष्ट्र समिति पार्टी की MLC के. कविता को पार्टी से निलंबित कर दिया है. ऐसा माना जा रही है कि पार्टी ने ये फैसला तब लिया गया, जब कविता ने अपने पिता को एक पत्र लिखकर बीजेपी के प्रति उनके नरम रुख की आलोचना की. जिसके बाद उनके पिता और पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर राव ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया.
BRS की तरफ से जारी किए नोटिस में बताया गया है कि पार्टी में किसी भी तरह की विरोधी गतिविधियों को स्वीकार्य नहीं किया जाएगा. आगे बताया गया कि पार्टी ने सख्ती दिखाते हुए के. कवीता को तुरंत पार्टी से निलंबित करने का फैसला किया है.
किन वजहों से सस्पेंड हुईं के कविता
माना जा रहा है कि के कविता के हाल के दिनों में दिए गए बयानों में उन्होंने पार्टी के प्रमुख नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए. सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में के कविता ने का कि कालेश्वरम प्रोजेक्ट में धांधली में केसीआर के भांजे हरीश राव, संतोष कुमार और मेघा कृष्णा राव का हाथ है. इसके आगे उन्होंने बताया कि उन्होंने ही हेरा फेरी से केसीआर का नाम इन सब में घसीटा हैं. इन बयानों के बाद ही पार्टी ने लाइन क्रॉस करने के चलते कविता को सस्पेंड कर दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.