By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Former Finance Minister P Chidambaram Suffers From Crohns Disease Inx Media Case
पूर्व वित्र मंत्री चिदंबरम क्रोन्स नामक खतरनाक बिमारी से हुए ग्रस्त, तुरंत इलाज की जरूरतः सूत्र
चिदंबरम को सोमवार की सुबह पेट दर्द होने के कारण राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी.चिदंबरम क्रोन्स बीमारी से पीड़ित हैं और किसी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उनका तत्काल विशेष उपचार कराए जाने की जरूरत है. चिदंबरम के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी. कांग्रेस नेता आईएनएक्स धनशोधन मामले में फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं.
नाम उजागर न करने की शर्त पर सूत्रों ने कहा कि उनकी खराब सेहत को देखते हुए चिदंबरम को इलाज के लिए किसी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में तत्काल भेजा जाना बेहतर होगा. क्रोन्स बीमारी आंतों में सूजन की एक बीमारी है जो मुंह से लेकर गुदा तक पेट एवं आंत संबंधी तंत्र के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है. इस बीमारी के लक्षणों में पेट में दर्द, दस्त (सूजन गंभीर होने पर खून भी आ सकता है), बुखार और वजन घटना शामिल है.
चिदंबरम को सोमवार की सुबह पेट दर्द होने के कारण राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया था. और बाद में उन्हें एम्स भेजा गया था. उन्हें रात में अस्पताल से छुट्टी दी गई थी. कुछ दिन पहले, जब चिदंबरम की जमानत याचिका सुनवाई के लिए उच्चतम न्यायालय में आई थी, उनके वकील कपिल सिब्बल ने अदालत को सूचित किया था कि कांग्रेस नेता का तिहाड़ जेल में पांच किलोग्राम वजन घट गया है जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा गया था.
आपको बता दें कि अदालत ने अपने निर्देश में कहा है कि यदि पूर्व वित्त मंत्री तबियत खराब होने की शिकायत करें तो उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दिखाया जाए.
Also Read:
-
छापेमारी में जब्त किए गए करोड़ों रुपये का क्या करती है ED? कहां रखा जाता है ये पैसा? जवाब है चौंकाने वाला!
-
छापेमारी में जब्त किए गए करोड़ों रुपये का क्या करती है ED? कहां रखा जाता है ये पैसा? जवाब है चौंकाने वाला!
-
ED: कब और कैसे बनी ईडी? किन मामलों की करती है जांच, जानें सबसे पहली बार जांच एजेंसी ने कब मारी थी Raid
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें