By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
वाजपेयी जी के निवास पर लगा श्रद्धांजलि देने वालों का तांता, शुक्रवार 4 बजे स्मृति स्थल में होगी अंत्येष्टि
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया. वह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में दो महीने से ज्यादा समय से भर्ती थे.
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया. वह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में दो महीने से ज्यादा समय से भर्ती थे. बुधवार शाम को अचानक उनकी तबीयत नाजुक हो गई थी. बृहस्पतिवार शाम करीब 5.30 बजे एम्स की ओर से जारी एक रिलीज में वाजपेयी के निधन की बात कही गई. रिलीज के मुताबिक वाजपेयी का निधन करीब 5.20 में अंतिम सांस ली.
एम्स ने पहले बुधवार की रात और उसके बाद गुरुवार की सुबह बयान जारी कर कहा था कि उनकी हालत अब भी नाजुक है. बुधवार जैसी ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई. उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. इसके बाद से कई दूसरे नेता भी वाजपेयी का हालचाल लेने एम्स पहुंच रहे थे.
अटल बिहारी वाजपेयी को 11 जून को किडनी, छाती और यूरिन में इन्फेक्शन होने की शिकायत पर एम्स में भर्ती करवाया गया था. 93 साल के हो चुके वाजपेयी को 2009 में भी एक स्ट्रोक पड़ चुका है. बता दें कि ये चौथी बार है कि पीएम मोदी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे हैं.
एम्स के डॉयरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया वाजपेयी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए थे. उनके नेतृत्व में टीम उनकी हर स्थिति की लगातार जांच कर रही थी. डॉ. गुलेरिया पिछले 30 साल से वाजपेयी का इलाज कर रहे थे. बता दें कि साल 2004 के बाद वाजपेयी की हालत लगातार बिगड़ती गई. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक जीवन से भी दूरी बना ली थी. वह घर पर ही रहने लगे. बाद के दिनों में वह सिर्फ कुछ लोग से ही मिलने लगे.
Live Updates
-
वाजपेयी जी के सम्मान में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर आज रात नहीं होगी रोशनी.
#Mumbai: Lights of Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus railway station (CMST) to remain off today as a mark of respect to the departed soul of former PM #AtalBihariVajpayee. pic.twitter.com/lmO0t1vykv
— ANI (@ANI) August 16, 2018
-
His warm personality and his gift of friendship won him admirers and friends across the political spectrum and from every walk of life. His death leaves behind a huge void. I join millions of our fellow Indians in mourning his loss and pray for the departed soul: Sonia Gandhi pic.twitter.com/kqvYH3VlUd
— ANI (@ANI) August 16, 2018
-
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी वाजपेयी जी के निवास स्थान पहुंची, जहां उनका पार्थिव शरीर रखा है. सोनिया ने कहा, वाजपेयी जी की मौत से पैदा हुई रिक्ति को भरना मुश्किल.
I'm deeply saddened by the passing away of #AtalBihariVajpayee. Vajpayee was a towering figure in our national life.Throughout his life, he stood for democratic values&demonstrated this commitment in all his acts whether as a parliamentarian,a cabinet minister or PM: Sonia Gandhi pic.twitter.com/AFXZ11GYIy
— ANI (@ANI) August 16, 2018
-
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी वाजपेयी जी के निवास स्थान पहुंचे. फूल चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि.
Former President Pranab Mukherjee pays tribute to former Prime Minister #AtalBihariVajpayee at the latter's residence in Delhi. pic.twitter.com/0pWo2A2Jlr
— ANI (@ANI) August 16, 2018
-
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी वाजपेयी जी के निवास स्थान पहुंचे. फूल चढ़ाकर दी श्रद्धांजलि.
Former President Pranab Mukherjee pays tribute to former Prime Minister #AtalBihariVajpayee at the latter's residence in Delhi. pic.twitter.com/0pWo2A2Jlr
— ANI (@ANI) August 16, 2018
-
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी वाजपेयी निवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
Former Prime Minister Manmohan Singh pays tribute to former Prime Minister #AtalBihariVajpayee at the latter's residence in Delhi. pic.twitter.com/7ZuCVwaQSH
— ANI (@ANI) August 16, 2018
-
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे वाजपेयी निवास, पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि
President Ram Nath Kovind pays tribute to former Prime Minister #AtalBihariVajpayee at the latter's residence in Delhi. pic.twitter.com/gUtdpcRxzo
— ANI (@ANI) August 16, 2018
-
अटलजी की मौत से लगता है मैंने अपना पिता खो दिया है. यह एक युग का अंत है.
His demise has marked the end of an era. In Atal ji's passing away, it is as if I have lost my father. It's a void which can never be filled: PM Narendra Modi #AtalBihariVajpayee pic.twitter.com/Q9vcnD5psW
— ANI (@ANI) August 16, 2018
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन: भारत ने अपना अनमोल रत्न खो दिया है. इस दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं.
India has lost its 'anmol ratna'. We are at a loss of words: PM Narendra Modi #AtalBihariVajpayee pic.twitter.com/cewaFKL7zT
— ANI (@ANI) August 16, 2018
-
अटलजी को श्रद्धांजलि देने उनके निवास पर पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.
West Bengal CM Mamata Banerjee arrives at former Prime Minister #AtalBihariVajpayee's residence, where his mortal remains are kept. pic.twitter.com/ngVvygwBMw
— ANI (@ANI) August 16, 2018
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें