
Farha Fatima
फ़रहा फ़ातिमा 2015 से जर्नलिज़्म में हैं. नौकरी की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की. तकरीबन 7 सालों तक नेटवर्क 18 में काम किया. वर्तमान में India.com हिंदी के साथ काम ... और पढ़ें
पंजाब के चर्चित प्रशासनिक और राजनीतिक परिवार में पारिवारिक विवाद ने सनसनी फैला दी है. हरियाणा के पंचकूला में 16 अक्टूबर 2025 को पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पत्नी, पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर (33) की संदिग्ध हालात में मौत हुई. शुरुआत में इसे ड्रग ओवरडोज से हुई मौत बताया गया था, लेकिन अब पुलिस ने हत्या और षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है.
अकील पंचकूला के सेक्टर-4 स्थित अपने घर में बेहोश मिले थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ओवरडोज का संदेह जताया गया, लेकिन 20 अक्टूबर को अकील के पड़ोसी शमसुद्दीन चौधरी ने पुलिस को शिकायत दी और एक वीडियो पेश किया, जिसमें अकील ने मौत से पहले अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे.
वीडियो में अकील ने अपने पिता मोहम्मद मुस्तफा पर अपनी पत्नी जैनब अख्तर (जो पंजाब वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन हैं) के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया. अकील ने कहा कि इस रिश्ते को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव था. उन्होंने अपनी मां रजिया सुल्ताना और बहन पर भी आरोप लगाया कि वे इस रिश्ते को छिपाने और उन्हें “मारने की साजिश” में शामिल हैं.
शमसुद्दीन की शिकायत के आधार पर 21 अक्टूबर को पंचकूला के माता मंसा देवी थाने में मोहम्मद मुस्तफा, रजिया सुल्ताना, उनकी बेटी और जैनब अख्तर सहित पांच लोगों पर हत्या (BNS धारा 103(1)) और आपराधिक षड्यंत्र (धारा 61) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
मोहम्मद मुस्तफा 2021 में DGP पद से रिटायर हुए और कांग्रेस में शामिल होकर नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार बने थे. उन्हें सेवा के दौरान पांच वीरता पुरस्कार मिले हैं. उनकी पत्नी रजिया सुल्ताना पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं और मलेरकोटला से तीन बार विधायक रहीं. अकील हाईकोर्ट में वकील थे और उनके दो बच्चे हैं.
यह मामला पंजाब की राजनीति में हलचल मचा रहा है. कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वॉरिंग और अन्य ने परिवार के प्रति संवेदना जताई, जबकि सोशल मीडिया पर #AqilAkhtarDeath और #MustafaFamilyScandal जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.