ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुष्मिता देव-प्रकाश चिक और सुखेंदु रॉय BJP में हुए शामिल

Written By: : Anjali Karmakar
Updated Date:July 9, 2026 7:02 PM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मिली हार के बाद TMC में राजनीतिक संकट बढ़ता जा रहा है. सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक को कोलकाता में BJP के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.

  • बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC को मिली 80 सीटें
  • सुवेंदु अधिकारी से भबानीपुर सीट हार गई थीं ममता
  • चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस में हुई बड़ी टूट
  • ममता और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शुरू हुई जांच

पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अब तक के सबसे बड़े राजनीतिक संकट का सामना कर रही है. गुरुवार (9 जुलाई 2026) को TMC के 3 राज्यसभा सांसदों ने BJP ज्वॉइन कर ली है. राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक ने गुरुवार की शाम को कोलकाता में BJP की सदस्यता ली.BJP के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने तीनों नेताओं को BJP की सदस्यता दिलाई.

Advertising
Advertising

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव 2026 में करारी हार के बाद TMC में भागमभाग मच गई थी. पहले 58 विधायकों ने अलग गुट बना लिया. फिर 20 लोकसभा सांसदों ने ममता का साथ छोड़ा. ये सभी ओडिशा की छोटी पार्टी नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गए. NCPI केंद्र में NDA को सपोर्ट करती है. फिर TMC के 4 राज्यसभा सांसदों ने भी इस्तीफा दे दिया. इनमें से 3 सांसद BJP में शामिल हुए हैं.

क्या शिवसेना और NCP के बाद अब TMC की बारी? ममता बनर्जी की पार्टी के 'जयचंद' कौन, जिन्होंने खुद को बताया असली तृणमूल

सुखेंदु शेखर ने 8 जून, सुष्मिता देव ने 10 जून और प्रकाश चिक ने 11 जून को रिजाइन दिया था. चौथी सांसद बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक हैं. उन्होंने अप्रैल में राज्यसभा की सदस्यता ली थी. उन्होंने अभी अपना स्टेटस साफ नहीं किया है.

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?

इस मौके पर राज्य BJP अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा, "बंगाल में 34 साल तक लेफ्ट फ्रंट का शासन रहा. फिर 15 साल तृणमूल कांग्रेस ने सरकार चलाई.पश्चिम बंगाल में इतने लंबे समय तक अपनाई गई राजनीति ने हमारे संघीय ढांचे का उल्लंघन किया और उसे नकार दिया. केंद्र के साथ सहयोग करने के बजाय, टकराव का रास्ता अपनाया गया. इससे सभी विकास के काम ठप हो गए."

शमिक भट्टाचार्य ने कहा, "ऐसे समय में PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए 3 सांसदों ने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. आज ये तीनों सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु शेखर रॉय BJP में शामिल हो गए हैं... ये तीनों सांसद दिग्गज नेता हैं, जिनके राज्यसभा में प्रदर्शन के बारे में सबको मालूम है..."

BJP प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा,"यह हमारे लिए एक खुशी का मौका है. पूरी BJP की ओर से मैं अपने कार्यकर्ताओं, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, पूरे मंत्रिमंडल और हमारे पूरे संगठन के साथ इन तीनों व्यक्तियों का तहे दिल से पार्टी में स्वागत करता हूं."

24 जुलाई को इन 3 सीटों पर उपचुनाव

पश्चिम बंगाल की इन तीन राज्यसभा सीटों पर अब 24 जुलाई को उपचुनाव होंगे. उपचुनाव का नोटिफिकेशन 7 जुलाई को जारी किया जाएगा.14 जुलाई तक नॉमिनेशन किया जाएगा. उपचुनाव के नतीजे 24 जुलाई को आएंगे.

80 में 60 विधायक गायब, नेताओं की बगावत और CID की एंट्री... क्या ममता-अभिषेक पड़ रहे हैं अकेले?

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें