Frace Terror Attack: पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमले पर दिया ऑस्ट्रिया का साथ, बोले- भारत आपके साथ है

इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा था कि मैक्रों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का भारत खंडन करता है और ऐसी बयानबाजी का समर्थन नहीं करता है.

Published date india.com Updated: November 3, 2020 3:59 PM IST
Frace Terror Attack: पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकी हमले पर दिया ऑस्ट्रिया का साथ, बोले- भारत आपके साथ है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वियना में हुई गोलीबारी की निंदा की है. उन्होंने कहा कि “इस दुख के समय में भारत ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है”. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “विएना में हुए नृशंस आतंकवादी हमलों से गहरा आघात पहुंचा है. भारत इस दुख के समय में ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है. मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है.” बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब भारत ने फ्रांस के साथ अपने स्टैड को साफ रखा है. इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा था कि मैक्रों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का भारत खंडन करता है और ऐसी बयानबाजी का समर्थन नहीं करता है.

बता दें कि ऑस्ट्रिया की राजधानी में सोमवार शाम को हुई गोलीबारी में एक बंदूकधारी सहित 3 लोग मारे गए और 14 घायल हो गए. यह घटना कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए निर्धारित देशव्यापी लॉकडाउन के लागू होने से कुछ घंटे पहले हुई. इसी के पलटवार में फ्रांस ने अलकायदा के आतंकियों को तगड़ा जवाब दिया है. माली में आतंकियों के ठिकाने पर फ्रांस ने हवाई हमले किए हैं जिसमें कई आतंकियों के मार गिराए जाने का फ्रांस ने खुलासा किया है. फ्रांस ने यह हमला हमला मिराज फाइटर जेट और ड्रोन्स के जरिए किया.

फ्रांस की सेना के प्रवक्ता कर्नल फ्रेडरिक बार्बरी ने कहा, “चार आतंकियों को पकड़ा गया है.” साथ ही एक आत्मघाती जैकेट भी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि यह संगठन क्षेत्र में सेना के ठिकाने पर हमले की तैयारी में था. फ्रांस की सरकार ने कहा है कि अल कायदा से जुड़े 50 से अधिक आतंकवादी मध्य माली में एक सैन्य ऑपरेशन में मारे गए हैं. फ्रांस ने पिछले सप्ताह इस क्षेत्र में जिहादी विरोधी अभियान की शुरुआत की थी. फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा, “मैं एक ऐसे ऑपरेशन के बारे में बताना चाहूंगी जो अति महत्वपूर्ण है और जिसको 30 अक्टूबर को अंजाम दिया गया. इसके तहत 50 से अधिक आतंकियों को मारा गया है और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.