Free JEE-NEET Coaching: इस राज्य में JEE, NEET के बच्चों को मिलेगी फ्री कोचिंग, CM का बड़ा ऐलान

आर्थिक रूप से वंचित छात्रों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आंध्र प्रदेश ने सरकारी कॉलेजों में मुफ्त JEE-NEET कोचिंग की पेशकश करते हुए बड़े पैमाने पर शिक्षा पहल शुरू की है.

Published date india.com Published: June 16, 2025 10:42 PM IST
Free JEE-NEET Coaching: इस राज्य में JEE, NEET के बच्चों को मिलेगी फ्री कोचिंग, CM का बड़ा ऐलान

Free JEE-NEET Coaching: देश के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। एक राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि JEE और NEET जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को अब मुफ्त कोचिंग दी जाएगी. ये राज्य और कोई नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश है.

आंध्र प्रदेश के मानव संसाधन मंत्री नारा लोकेश ने रविवार को सरकारी जूनियर कॉलेजों में पढ़ने वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के उम्मीदवारों के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करने के लिए एक राज्यव्यापी पहल की शुरुआत की.

1 लाख से ज्यादा छात्रों के लिए फ्री कोचिंग

1,355 सरकारी जूनियर कॉलेजों के एक लाख से ज्यादा छात्रों को इन राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में सहायता के लिए विशेषज्ञ संकाय की तरफ से डिजाइन की गई विशेष रूप से तैयार की गई अध्ययन सामग्री प्रदान की जाएगी. मुख्यमंत्री ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों को अब कोचिंग की भारी फीस नहीं चुकानी पड़ेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Education की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.