उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निःशुल्क दलहन-तिलहन बीज मिनीकिट वितरण कार्यक्रम शुरू किया है. यह योजना रबी सीजन 2025-26 के लिए लागू है, जिसमें तिलहन फसलों जैसे सरसों और राई के उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की मिनीकिट मुफ्त में बांटी जा रही है. योजना का मुख्य फोकस तिलहन और दलहन फसलों पर है, ताकि किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें.
मुफ्त बीज बांटने के उद्देश्य
किसानों की आय में वृद्धि: उच्च उपज वाली किस्मों के बीज प्रदान कर उत्पादकता बढ़ाना.
फसल विविधीकरण: गेहूं-धान के अलावा तिलहन-दलहन फसलों को बढ़ावा देना.
आत्मनिर्भरता: तिलहन उत्पादन को बढ़ाकर आयात पर निर्भरता कम करना.
कम लागत वाली खेती: मिनीकिट के माध्यम से छोटे किसानों को सस्ते और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना.
कौन कौन से किसान एलिजिबल
किसान उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए.
कृषि विभाग में पंजीकृत होना अनिवार्य (कृषक पंजीकरण के माध्यम से).
छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता (0.4 हेक्टेयर से कम भूमि वाले).
एक किसान केवल एक तिलहन मिनीकिट (सरसों या राई में से एक) ले सकता है. दलहन के लिए भी केवल एक फसल का चयन.
यदि आवेदन लक्ष्य से अधिक हों, तो ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा.
कैसे करें ऑनलाइन पंजीकरण
उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर जाएं.
पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो “कृषक पंजीकरण” सेक्शन में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और भूमि विवरण दर्ज करें.
“बीज मिनीकिट वितरण” सेक्शन में रबी 2025-26 चुनें, फसल का चयन करें और आवेदन जमा करें.
आवेदन की तारीख 1 से 25 थी, यदि आपने आवेदन नहीं किया है, तो तुरंत स्थानीय कृषि कार्यालय से संपर्क करें. संभवतः विस्तार हो सकता है.
नजदीकी ब्लॉक कृषि कार्यालय या जिला कृषि अधिकारी से संपर्क करें.
चयनित किसानों को एसएमएस/ईमेल से सूचना मिलेगी. बीज विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से पीओएस मशीन के माध्यम से मिलेगा.
मुफ्त बीज के कितनी जमीन बो सकते हैं किसान
मुफ्त बीज से किसान 0.4 हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई कर सकते हैं, जिससे उत्पादन में 20-30% वृद्धि संभव है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.