सोशल एक्टिविस्ट और फ्रीलांस जर्नलिस्ट प्रशांत कनौजिया फिर अरेस्ट, राम मंदिर को लेकर किया था रीट्वीट

प्रशांत कनौजिया को यूपी पुलिस ने अरेस्ट किया है.

Published date india.com Published: August 18, 2020 5:00 PM IST
सोशल एक्टिविस्ट और फ्रीलांस जर्नलिस्ट प्रशांत कनौजिया फिर अरेस्ट, राम मंदिर को लेकर किया था रीट्वीट

नई दिल्ली: सोशल एक्टिविस्ट और फ्रीलांस जर्नलिस्ट प्रशांत कनौजिया (Prashant Kanojia) को अरेस्ट कर लिया गया है. यूपी पुलिस ने प्रशांत को दिल्ली के मुनिरका से अरेस्ट किया है. ये दूसरा मौका है जब प्रशांत को अरेस्ट किया गया है. इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्बंधित खबर शेयर करने और उस पर टिप्पणी करने को लेकर यूपी पुलिस ने ही अरेस्ट किया था.

प्रशांत कनौजिया को इस बार एक ट्वीट को रीट्वीट करने पर अरेस्ट किया गया है. बताया जा रहा है कि प्रशांत ने एक रीट्वीट किया था, जिसमें राम मंदिर में दलितों के प्रवेश को लेकर टिप्पणी थी. यूपी पुलिस ने इस रीट्वीट को नफरत फैलाने वाला मानते हुए मुकदमा दर्ज किया और प्रशांत को दिल्ली के मुनीरका से अरेस्ट किया.

इससे पहले प्रशांत को लखनऊ पुलिस ने अरेस्ट किया था. सीएम योगी से जुड़ी खबर पर टिप्पणी करने को लेकर प्रशांत को जेल जाना पड़ा था. ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था. सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद प्रशांत की रिहाई हुई थी. मुंबई के रहने वाले प्रशांत काफी समय से दिल्ली में रह रहे हैं. वह कई प्रमुख मीडिया हाउस से जुड़े रहे हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.