Independence Day 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि मैं लाल किले के प्राचीर से देश के युवाओं, इंजीनियरों और पेशेवरों का आह्वान करता हूं कि क्या हमारा अपना मेड इन इंडिया फाइटर जेट इंजन नहीं हो सकता. होना चाहिए. लड़ाकू विमानों के लिए अपना इंजन होना चाहिए.
सिर्फ पांच देश बना सकते हैं इंजन
दुनिया के केवल पांच देश (ब्रिटेन, फ्रांस, अमेरिका, रूस, चीन) एडवांस इंजन बना सकते हैं. भारत भी क्लब में शामिल होने की कोशिश कर रहा है.
स्वदेशी इंजन से क्या फायदा होगा
जेट विमानों का लागत पर नियंत्रण रहेगा और विदेशी आपूर्तिकर्ता पर निर्भर होने से भी बचा जा सकेगा. इससे बिना दूसरे देशों से सोर्स कोड मांगे जेट विमानों पर हथियार अटैच किए जा सकेंगे. लड़ाकू विमान के हथियार सोर्स कोड का मतलब है जेट के कंप्यूटर प्रोग्राम का वह हिस्सा जो हथियारों के संचालन को नियंत्रित करता है. बिना ‘सोर्ड कोड’ के जेट में कोई हथियार नहीं लग सकता और न ही प्लेन को अपग्रेड किया जा सकता है.
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज मैं युवा वैज्ञानिकों, प्रतिभाशाली युवाओं, इंजीनियरों, पेशेवरों और सरकार के सभी विभागों से आग्रह करता हूं कि हमारे पास अपने स्वयं के मेड इन इंडिया लड़ाकू विमानों के लिए जेट इंजन होने चाहिए।”
चीन की एयरफोर्स की ताकत भारत के लिए खतरा बन सकती है.स्टील्थ लड़ाकू विमानों के बिना भविष्य में ऐसा करना मुश्किल होगा.
पीएम मोदी के संबोधन की पांच बड़ी बातें
विकसित भारत योजना लागू की गई है, जिसमें पहली नौकरी पाने वाले को 15 हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे. दीवाली पर जीएसटी दरों को कम करने का ऐलान किया गया है. साथ ही 10 नए परमाणु संयंत्र बनाने की बात कही गई है. पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि सेना को खुली छूट दी गई थी और सिंधु जल समझौता एकतरफा था, इसलिए यह हमें मंजूर नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.