G20 Summit 2023: भारत मंडपम क्या है?

'भारत मंडपम' 123 एकड़ में फैला हुआ है. ये वैश्विक कार्यक्रमों के लिए एक प्रमुख मंच है. इसका नाम 'भारत मंडपम' भगवान बसवेश्वर की अनुभव मंडपम की अवधारणा से प्रेरणा लेकर रखा गया है.

Written by: Brijnandan Dubey
Published: September 9, 2023, 3:15 PM IST

G20 Summit: G20 शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हो चुका है.अगले दो दिन के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और अन्य विश्व नेता 18वें जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली के प्रगति मैदान में विशाल भारत मंडपम में एकत्र हो रहे हैं. बता दें, भारत मंडपम को ‘संस्कृति गलियारा (Culture Corridor)’ के रूप में जाना जाता है. यहां पर भारत और G20 के विशेष आमंत्रित लोगों सहित 29 देशों की विविध परंपराओं का प्रदर्शन किया जाता है. इसमें वर्चुअल और फिजिकल दोनों तरह की प्रदर्शनियां शामिल हैं.

भारत मंडपम (Bharat Mandapam) क्या है?

G20 शिखर सम्मेलन 2023 नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (IECC) परिसर में हो रहा है जिसे भारत मंडपम के रूप में भी जाना जाता है. इस कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन 26 जुलाई को किया गया था. भारत मंडपम के निर्माण लगभग 2,700 करोड़ रुपये लगे थे.

भारत मंडपम भारत को एक प्रमुख वैश्विक व्यापार गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने और बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है. इसे विशेष रूप से भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों, व्यापार मेलों, सम्मेलनों और विभिन्न प्रतिष्ठित समारोहों की मेजबानी के लिए डिज़ाइन किया गया है. भारत मंडपम में कई बैठक कक्ष, लाउंज, सभागार, एक एम्फीथिएटर और एक पूरी तरह से सुसज्जित व्यापार केंद्र शामिल है.

भारत मंडपम के बारे में कुछ रोचक तथ्य

-‘भारत मंडपम’ 123 एकड़ में फैला हुआ है. ये वैश्विक कार्यक्रमों के लिए एक प्रमुख मंच है. इसका नाम ‘भारत मंडपम’ भगवान बसवेश्वर की अनुभव मंडपम की अवधारणा से प्रेरणा लेकर रखा गया है.

-‘भारत मंडपम’ दुनिया के प्रमुख प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्रों में से एक है. इसके हॉल बहुत बड़े हैं. यहां पर लगभग 7,000 लोग आसानी से एक साथ आ सकते हैं. बैठने की क्षमता के मामले में ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध सिडनी ओपेरा हाउस को भी पीछे छोड़ देता है.

– आयोजन स्थल का एम्फीथिएटर भी बहुत ही प्रभावशाली है. इसमें 3,000 लोगों की बैठने की व्यवस्था है. 123 एकड़ का विशाल विस्तार न केवल बड़े पैमाने के आयोजनों के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है, बल्कि वैश्विक नेताओं की मेजबानी और सार्थक बातचीत की सुविधा प्रदान करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता का भी उदाहरण देता है.

– मंडपम की विश्व स्तरीय सुविधाएं और विशाल मैदान इसे प्रतिष्ठित सम्मेलनों, प्रदर्शनियों और प्रोत्साहन कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए उपयुक्त बनाता है. इसकी रणनीतिक स्थिति और अत्याधुनिक सुविधाएं इसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों आयोजनों के लिए शीर्ष विकल्प के रूप में स्थापित करती हैं, जो वैश्विक स्तर पर सहयोग और संवाद को बढ़ावा देती हैं.

– मंडपम का विशाल आकार और क्षमताएं राजनयिक, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के केंद्र के रूप में विशेष महत्व रखता है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.