
Digpal Singh
साल 2005-2006 में माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी से PGDM करने के बाद दो वर्ष तक कई अखबारों के लिए फ्रीलांसर के तौर पर काम किया. साल 2008 में लाइवहिंदुस्तान (HT Media) ... और पढ़ें
G20 Summit 2023 का आयोजन दिल्ली में 9-10 सितंबर 2023 को आयोजित होने जा रही है. इससे पहले दिल्ली में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कई विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि कई बड़े-बड़े राष्ट्राध्यक्ष आज यानी शुक्रवार 8 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे. यहां जानिए किस देश के राष्ट्राध्यक्ष कब दिल्ली पहुंचेंगे? उनका स्वागत कैसे होगा? और वह किस होटल में ठहरेंगे.
सबसे पहले बात करते हैं दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स यानी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की. अमेरिकी राष्ट्रपति आज यानी शुक्रवार 8 सितंबर को शाम 6.55 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. सड़क परिवहन और हाईवे व नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह उनका स्वागत करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडेन ने कोविड पॉजिटिव होने की वजह से भारत न आने का फैसला किया है. हालांकि, ताजा खबर यह है कि वह लेटेस्ट टेस्ट में वह कोविड नेगेटिव पाई गई हैं. इसके बावजूद जिल बाइडेन दिल्ली नहीं आ रही हैं. राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली के ITC मौर्या में ठहरेंगे.


यह भी पढ़ें, जानिए किस देश के प्रधानमंत्री किस होटल में रुकेंगे
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.