G20 Summit Traffic Virtual Delpdesk Number To Know What Is Open And Close In Delhi
G20 Summit के दौरान दिल्ली में पाबंदी को लेकर कोई कंफ्यूजन है तो इस नंबर पर करें कॉल
राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं. वहीं, ट्रैफिक वर्चुअल हेल्पडेस्क की तरफ से नंबर भी जारी किया गया है. इसकी मदद से आपको सभी जानकारी मिलेंगी.
G20 Delhi Traffic Advisory: अभी भी कई लोगों को इस बात की पूरी जानकारी नहीं है कि दिल्ली में G20 सिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023 )के दौरान क्या कुछ और कितने दिनों के लिए बंद रहने वाला है. बैठक को ध्यान में रखते हुए बदले गए यातायात नियमों के बारे में भी लोगों को कन्फ्यूजन हो रहा है लेकिन अब G20 ट्रैफिक वर्चुअल हेल्पडेस्क (G20 Delhi Traffic Virtual Helpdesk) की तरफ से एक नंबर जारी किया गया है. इसमें कॉल करके आप अपने सभी सवालों का सही जवाब पा सकेंगे.
बता दें कि, G20 सिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) के दौरान विदेश से आ रहे महमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए कई बदलाव किए गए हैं. कई रूट डायवर्ट किए गए हैं तो कई अस्थाई रूप से बंद किए गए हैं.
ऑनलाइल डिलीवरी सेवाओं पर रोक
मेडिकल की सुविधाओं को छोड़कर राजधानी दिल्ली में सभी तरह के ऑनलाइल डिलीवरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है. शिखर सम्मेलन के कारण नई दिल्ली जिले को शुक्रवार (8 सितंबर) सुबह पांच बजे से रविवार (10 सितंबर) रात 11 बजकर 59 मिनट तक नियंत्रित क्षेत्र-एक के रूप में नामित किया गया है. पुलिस ने अपील की है कि इस दौरान कोई भी साइकिल चलाने या पिकनिक के लिए इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर न जाए.
चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी
दिल्ली को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है और 8 से लेकर 10 सितंबर को दिल्ली किसी छावनी की तरह ही नजर आने वाली है. 35 किलोमीटर के इलाके में दिल्ली पुलिस के 50 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स, NSG और CRPF के कमाडो को भी तैनात किया गया है. नजर रखने के लिए 30 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.
इन नंबरों पर करें कॉल (G20 Traffic Virtual Help Desk Number)
रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट के बारे में आपको G-20 ट्रैफिक वर्चुअल हेल्पडेस्क से सीधा जानकारी मिल जाएगी. इसके लिए आपको https://traffic.delhipolice.gov.in/dtpg20info इस लिंक पर क्लिक करना होगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट https//traffic.delhipolice.gov.in, फेसबुक पेज https//www.facebook.com/dtptraffic, ट्विटर हैंडल https://twitter.com/dtptraffic, इंस्टाग्राम पेज https//www.instagram.com/dtptraffic से आप सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं.
Add India.com as a Preferred Source
इसके अलावा व्हाट्सऐप नंबर 8750871493, और हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444 या ट्रैफिक पुलिस की तरफ से चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर 6828400604 और 112 पर कॉल कर अपने सवाल पूछ सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.