
Tanuja Joshi
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक... तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी ... और पढ़ें
Ghaziabad ATM Van Robbery: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार (6 मई, 2026) दोपहर चौंकाने वाली वारदात सामने आई, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया. व्यस्त हाईवे पर दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक एटीएम (ATM) कैश वैन को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए.
घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके के पास NH-9 पर हुई, जहां एक कैश मैनेजमेंट कंपनी की वैन अलग-अलग एटीएम में पैसे भरने के काम पर निकली थी. जानकारी के मुताबिक, वैन पहले ही पांच एटीएम में कैश डाल चुकी थी और छठे एटीएम की तरफ जा रही थी.
पुलिस के अनुसार, वैन जब विजयनगर बाइपास के पास रुकी, तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया.उस समय ड्राइवर अकेला था, जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने उसे बंदूक की नोक पर काबू में कर लिया.हमलावरों ने ड्राइवर को जबरन नीचे उतारा और कुछ समय के लिए बंधक बना लिया.इसके बाद वे वैन लेकर मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि उस समय वैन में करीब 20 लाख रुपये की नकदी मौजूद थी.
इस घटना ने स्थानीय लोगों और राहगीरों को दहशत में डाल दिया. व्यस्त सड़क पर इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना का दिन के समय होना पुलिस व्यवस्था की कमजोरी को दर्शाता है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया. कई जगहों पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया ताकि बदमाशों को जल्द पकड़ा जा सके.
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते लूटी गई वैन को कुछ ही समय में मसूरी थाना क्षेत्र के कुशालिया इलाके से बरामद कर लिया गया. हालांकि, तब तक आरोपी नकदी लेकर फरार हो चुके थे. अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि लूट के बाद बदमाश किस तरफ गए और उन्होंने पैसे कहां छिपाए हैं.
इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है. डीसीपी सिटी जोन ने बताया कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और वैन के ड्राइवर समेत कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि बदमाशों को वैन की मूवमेंट की जानकारी पहले से कैसे मिली. इससे ये अंदेशा भी जताया जा रहा है कि कहीं अंदरूनी जानकारी लीक तो नहीं हुई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.