Guinness World Record: यूपी के छोरे ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक मिनट में जड़े दनादन 490 पंच

Indian Boxer Record: गाजियाबाद के 22 साल के एक लड़के ने एक मिनट में 490 बॉक्सिंग पंच लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया दिया है.

Published date india.com Published: December 25, 2025 5:56 PM IST
Guinness World Record India
Guinness World Record India

Guinness World Record: गाजियाबाद के रहने वाले 22 साल के दीपांकर यादव ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराकर देश का नाम रोशन किया है. दीपांकर ने बॉक्सिंग एयर पंचिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल एक मिनट में 490 पंच लगाए और नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया. इनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है. इस रिकॉर्ड के बाद यूपी के इस छोरे की चर्चा चारों तरफ हो रही है.

कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम

दीपांकर के पिता अमीचंद यादव बताते हैं कि यह रिकॉर्ड किसी एक दिन की मेहनत से नहीं बना है. इसके पीछे कई सालों की कठिन ट्रेनिंग, आत्मविश्वास और मजबूत इरादा है. दीपांकर रोजाना घंटों अभ्यास करते थे और अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते थे. उन्होंने अपने लक्ष्य को पाने के लिए कई बार अपनी पसंद और आराम का त्याग भी किया. पिता का कहना है कि दीपांकर बचपन से ही मेहनती और अनुशासित रहा है, जिसका नतीजा आज सबके सामने है.

असफलता से मिली सफलता की सीख

दीपांकर ने इससे पहले भी यह रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उन्हें सफलता नहीं मिल पाई. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को कमजोर समझने के बजाय और ज्यादा मेहनत शुरू कर दी. उन्होंने अपनी गलतियों से सीख ली और अभ्यास की गति और तकनीक को बेहतर बनाया. लगातार प्रयास और धैर्य के बाद आखिरकार दीपांकर ने अपने लक्ष्य को हासिल कर दिखाया। उनकी कहानी यह सिखाती है कि असफलता अंत नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा होती है.

परिवार के साथ देश के लिए गर्व की बात

दीपांकर की इस उपलब्धि पर उनके पिता अमीचंद यादव ने खुशी जताई और कहा कि यह सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि दीपांकर आगे भी नए रिकॉर्ड बनाने का सपना देख रहा है और पूरी लगन से पढ़ाई और बॉक्सिंग दोनों जारी रखेगा. दीपांकर की सफलता देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह दिखाती है कि मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है. 

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.