NDA में कलह!...गिरिराज सिंह ने चिराग पासवान पर साधा निशाना, सीट बंटवारे के बाद छिड़ा घमासान
Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक सोशल मीडिया पोस्ट अब चर्चा में है जिसको लेकर कयास लगाएं जा रहे हैं की NDA में सबकुछ ठीक नहीं है.
Bihar Assembly Election 2025: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक सोशल मीडिया पोस्ट अब चर्चा में है जिसको लेकर कयास लगाएं जा रहे हैं की NDA में सबकुछ ठीक नहीं है. उनके इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठने लगा है कि क्या उन्होंने बीजेपी के सहयोगी चिराग पासवान को ही निशाना बनाया है. दरअसल, बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे और स्ट्राइक रेट को लेकर चर्चाएं तेज हैं. इस बीच गिरिराज सिंह ने अपने पोस्ट में बीजेपी और जेडीयू का ऐतिहासिक स्ट्राइक रेट साझा करते हुए असली आंकड़ा बताया। उनका इशारा साफ था कि मजबूत सीटें होने के बावजूद पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया और इसे ही असली स्ट्राइक रेट कहा.
गिरिराज सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये होता है असली स्ट्राइक रेट. आज मजबूत सीट लेकर स्ट्राइक रेट का झुनझुना बजा रहे हैं. 2010 के बिहार चुनाव में एनडीए ने इतिहास रचा था. 243 में से 206 सीटें जीत गईं. जेडीयू ने 141 में से 115 सीटें जीती, स्ट्राइक रेट 81%. बीजेपी ने 102 में से 91 सीटें जीतीं, स्ट्राइक रेट 89%.” उनके इस पोस्ट से यह साफ हो गया कि उन्होंने पिछले चुनाव के आंकड़ों के आधार पर वर्तमान में सीटों को लेकर उठ रही बहस पर जवाब दिया. उन्होंने यह भी कहा कि तब और आज प्रभारी वही हैं, यानी धर्मेंद्र प्रधान.
हालांकि बिहार में एनडीए का सीट बंटवारा लगभग तय हो गया है, लेकिन पटना में सोमवार (13 अक्टूबर) को होने वाली साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस अचानक टल गई. प्रेस कॉन्फ्रेंस टलने के बाद राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि एनडीए में सीटों को लेकर अभी भी कुछ पेच फंसा हुआ हो सकता है. यह टलती प्रेस कॉन्फ्रेंस बीजेपी और जेडीयू के बीच चल रही रणनीतिक चर्चाओं पर भी सवाल खड़े करती है.
इस बार के विधानसभा चुनाव में जेडीयू और बीजेपी बराबर-बराबर सीटों पर लड़ेगी. 12 अक्टूबर को एनडीए ने सीट शेयरिंग का ऐलान किया, जिसमें दोनों पार्टियों ने 101-101 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया. यानी इस बार कोई ‘बड़े भाई’ की भूमिका में नहीं होगा. वहीं चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें, जबकि उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टियों को 6-6 सीटें दी गई हैं. इस बंटवारे से साफ है कि एनडीए ने सभी सहयोगी दलों को संतुलित तरीके से प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है, लेकिन स्ट्राइक रेट और सीटों की ताकत पर बहस अब भी जारी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.