
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं ... और पढ़ें
Goa Night Club Fire Case: गोवा अग्निकांड से जुड़ी अब तक सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. हादसे के बाद से ही फरार लूथरा भाइयों को भारत के अनुरोध पर थाईलैंड पुलिस ने फुकेट में हिरासत में ले लिया है. 6 दिसंबर को गोवा के अरपोरा में स्थित नाइटक्लब बिर्च बाय रोमियो में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे.
इस दुखद घटना के बाद नाइटक्लब के संस्थापक गौरव और सौरभ लूथरा फरार हो गए थे. लूथरा ब्रदर्स इस मामले में मुख्य आरोपी हैं और आग लगने के तुरंत बाद ही वे देश से बाहर चले गए थे. गोवा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू की और उनके पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए.
पासपोर्ट निलंबन का उद्देश्य यही था कि वे फुकेट से आगे किसी अन्य देश में न जा सकें और भारत के लिए उनका प्रत्यर्पण सरल हो. अधिकारियों के अनुसार यह कदम एक बड़ी उपलब्धि रहा, क्योंकि इसके जरिए इंटरपोल और कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से भारत में उनकी वापसी और कानूनी कार्रवाई आसान हो जाएगी.
सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय को लूथरा भाइयों के पासपोर्ट रद्द करने का औपचारिक अनुरोध गोवा सरकार की तरफ से भेजा गया था. इसके बाद इंटरपोल ने मंगलवार को दोनों भाइयों के खिलाफ ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी किया था. मामले के बाद लूथरा ब्रदर्स ने कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका भी दायर की थी.
हालांकि, बुधवार को अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया और सुनवाई को गुरुवार तक स्थगित कर दिया. उनके वकील सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा और तनवीर अहमद मीर ने अदालत में उनके पक्ष में पेश होकर कहा था कि गौरव और सौरभ भारत वापस आना चाहते हैं, लेकिन उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.
गौरतलब है कि गोवा नाइटक्लब अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. आग लगने की वजह से जो हताहत और घायल हुए, उनके परिवारों में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है. इसके चलते पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और न्याय सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए हैं.
हादसे को लेकर अधिकारियों ने कहा है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों को और सख्त किया जाएगा. वहीं थाईलैंड पुलिस द्वारा लूथरा भाइयों को हिरासत में लेने की कार्रवाई इंटरपोल और भारत सरकार के बीच सक्रिय कूटनीतिक सहयोग का भी परिणाम है.
1.गोवा अग्निकांड क्या है?
गोवा में अरपोरा में स्थित क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में पिछले हफ्ते भीषण आग लगने से हुए हादसे में 25 लोगों की जान चली गई थी.
2. हादसे के बाद आरोपी लूथरा ब्रदर्स कहां गए?
हादसे के कुछ ही घंटे बाद क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा थाईलैंड भाग गए थे.
3. अब दोनों पर क्या एक्शन लिया गया?
भारत के अनुरोध पर थाईलैंड पुलिस ने दोनों को फुकेट में हिरासत में ले लिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.