
Satyam Kumar
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें
थाइलैंड से वापस लाए गए लूथरा ब्रदर्स को गोआ पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया था. गोवा पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर द्वारका के एक अस्पताल में उनका मेडिकल टेस्ट कराया. गोवा पुलिस ने दोनों भाइयों को अदालत में पेश कर उनकी ट्रांसिंट रिमांड की मांग की. दोनों को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा दिया गया है.
बता दें कि, गोवा के नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड के बाद पुलिस से बचने के लिए सौरभ और गौरव लूथरा थाइलैंड भाग गए थे. लेकिन भारत सरकार की सख्ती और कूटनीतिक दबाव का ही नतीजा है कि थाईलैंड ने दोनों को डिपोर्ट कर दिया. इस मामले में भारत ने तुरंत एक्शन लेते हुए उनके पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए थे. इतना ही नहीं, उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था ताकि वो दुनिया के किसी और देश में पनाह न ले सकें.

थाइलैंड में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स
थाइलैंड से लौटी फ्लाइट जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई, पहले से मुस्तैद गोवा पुलिस ने दोनों भाइयों को वहीं दबोच लिया. हादसे के ठीक बाद ये दोनों दिल्ली स्थित अपने घर से रातोंरात गायब हो गए थे. पुलिस को चकमा देने के लिए इन्होंने अपनी आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियों को भी कहीं ठिकाने लगा दिया था. लेकिन पुलिस का जाल बिछा हुआ था. अब पुलिस कस्टडी में उनसे सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि जब क्लब में 25 लोगों की जान जा रही थी, तब वे मदद करने और जिम्मेदारी लेने के बजाय देश छोड़कर क्यों भागे?

थाइलैंड अधिकारियों ने लूथरा ब्रदर्स को पकड़ा
लूगौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को पुलिस की मांग पर दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है. कोर्ट ने गोवा पुलिस को 48 घंटे का समय दिया, जिस दौरान पुलिस लूथरा ब्रदर्स को गोवा ले जाकर संबंधित कोर्ट में पेश करेगी. हालांकि, गोवा पुलिस ने कोर्ट से 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी दोनों को गोवा ले जाकर तफ्तीश की जा सके. कोर्ट में पुलिस क्लब की लापरवाही का कच्चा चिट्ठा भी खोलेगी कि कैसे आग लगने पर वहां बुझाने के यंत्र तक नहीं थे और स्टाफ गिलासों से पानी फेंक रहा था.
पिछले महीने गोवा के अरपोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में आग लगी, जिसमें 25 लोगों (कर्मचारी और टूरिस्ट) की मौत हो गई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.