नीतीश कुमार के घर के बाहर टिकट को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, इस डर के मारे जदयू विधायक गोपाल मंडल धरने पर बैठे
Nitish Kumar-Gopal Mandal: सीएम हाउस 1 अणे मार्ग के आगे धरने पर बैठे जदयू विधायक गोपाल मंडल ने दावा किया वे अपने नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मिले बिना वापस नहीं लौटेंगे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बिना अपॉइंटमेंट के अंदर जाने से मना कर दिया है.
जदयू विधायक गोपाल मंडल, नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री आवास, 1 अणे मार्ग के आगे धरने पर बैठ गए हैं. जदयू विधायक गोपाल मंडल ने दावा किया वे अपने नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मिले बिना वापस नहीं लौटेंगे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बिना अपॉइंटमेंट के अंदर जाने से मना कर दिया है. इस पर गोपालपुर विधानसभा सीट से जदयू की टिकट पर अपने उम्मीदवारी की दावेदारी करने आए गोपाल मंडल धरने पर बैठ गए. जदयू विधायक को धरने पर बैठता देख CM हाउस के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने. उनके नेता को धरने पर बैठता देख उनके समर्थक भी वहीं बैठ गए. वहीं, इस दृश्य को देखकर तो यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्तमान जदयू विधायक के टिकट की दावेदारी थोड़ी मुश्किल हो सकती है.
वहीं, तीन बार से भागलपुर जिले के गोपालपुर से विधायक रहे गोपाल मंडल ने कहा कि वह सुबह 8:30 बजे से धरने पर बैठे हैं. मैं सीएम से मिलने आया हूं और बिना उनसे मिले और अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कराए यानि बिना टिकट लिए मैं वापस नहीं लौटने वाला हूं. मीडिया से मुखातिब होते हुए सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि वे बिना किसी अपॉइंटमेंट के आए हैं, हम उन्हें अंदर नहीं जाने दे सकते हैं. धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई. ऐसा लग रहा था कि टिकट कटने की आशंका से ही गोपाल मंडल धरने पर बैठे हैं. हाई वोल्टेज ड्रामा देख पुलिस भी सीएम हाउस के आगे कड़ी सुरक्षा की तैयारी में जुट गई है.
आशंका जताई जा रही है कि गोपाल मंडल को उनके टिकट कटने की खबर लग चुकी है, जिसकी वजह से गोपाल मंडल अपने नेता को मनाने के लिए कर रहे है. हवा में चर्चा भी है कि हाल के पॉडकास्ट में उनके बयान से जदयू के आलाकमान में नाराजगी है. गोपाल मंडल ने एक पॉडकास्ट में कथित तौर दावा किया था कि वे कई गैर-कानूनी घटनाओ में शामिल रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.