हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर जारी जाट आंदोलन को खत्म करने के लिए सरकार ने अपनी ओर से बड़ी पहल करते हुए जाटों को आरक्षण देने का फैसले पर मुहर लगा दी है। आज हुई केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जाट नेताओं से बीच हुई बैठक के बाद बीजेपी महासचिव अनिल जैन ने ये ऐलान किया कि राज्य सरकार जाटों को आरक्षण देगी। इसलिए सरकार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती है। आरक्षण की घोषणा करते हुए जैन ने कहा कि एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री एवं उनकी समिति जाटों की मांग पर विचार करने के लिए गठित करने की योजना बनाई गई है। हालांकि अब भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जिसकी वजह से सुरक्षा कर्मियों ने इन इलाकों में फ्लैग मार्च किया है। इस फैसले के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई राजनीतिक नेताओं ने आन्दोलनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
जहाँ इस आन्दोलन की वजह से रोहतक, जींद, भिवानी, झज्जर, सोनीपत, हिसार जैसे स्थानों में हालात बिगड़े, वहीँ इस आन्दोलन के चलते 11 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में प्रशासन की एक नही चल रही। वहीँ, इस आन्दोलन की आंच दिल्ली के लोगों तक पहुंची है। जिसमें हरियाणा की तरफ से जल आपूर्ति बंद किये जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कल से स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया है। यह फैसला पानी के वितरण पर नियंत्रण लगाने के लिए किया गया है। इसके अलावा आन्दोलनकारियों के हिंसक प्रदर्शन के बाद हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने ये घोषणा की है कि ‘भीड़’ के साथ बातचीत नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें: जाट आन्दोलन: हरियाणा के डीजीपी वायपी सिंघल ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी, कहा,’काबू में आ रहे हैं हालात’
वहीँ दिल्ली में हो रही पानी की किल्लत के बाद हरियाणा के डीजीपी यशपाल सिंघल ने कहा कि दिल्ली में पानी की आपूर्ति प्राथमिक तौर पर की जानी चाहिए। मुनक नहर से जल्द पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सरकार नेशनल हाईवे खुलवाने की कोशिश भी कर रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.