EnglishHindi

राहुल गांधी के मेलोनी और विदेश नीति वाले कमेंट पर बवाल, सरकार ने दी ये नसीहत

राहुल गांधी पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं और दूसरे देशों के नेताओं के साथ उनके व्यक्तिगत संबंधों को लेकर राजनीतिक टिप्पणी करते रहे हैं. इस बार मामला इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के संदर्भ में सामने आया.

Written by: Anjali Karmakar
Updated: August 14, 2026, 8:38 PM IST

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (13 अगस्त) को केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तंज कसा था. राहुल ने PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर भी कमेंट किए थे. अब पूरे मामले पर विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार (14 अगस्त) को कहा कि इटली के साथ हमारे मजबूत संबंध हैं. भारत इन्हें और मजबूत करना चाहता है.कोई भी बात आदर के साथ रखनी चाहिए.

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि दो देशों के बीच दोस्ती और द्विपक्षीय संबंधों को आपसी सम्मान और समझ के ढांचे में बनाए रखना जरूरी है. यानी सरकार का मैसेज साफ है कि भारत-इटली संबंधों को घरेलू राजनीतिक बयानबाजी से अलग रखकर देखा जाना चाहिए.

PM मोदी और गृहमंत्री को सोने नहीं देंगे… जंतर-मंतर में छात्रों की पिटाई पर राहुल गांधी ने फिर मांगा जवाब

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

दिल्ली के क्रिएटिव कांग्रेस कन्वेंशन में बोलते हुए राहुल गांधी ने कई मुद्दे उठाए थे. उन्होंने विदेश नीति को लेकर कहा था,”पता नहीं कहां से इनके दिमाग में घुस गया… अजीब चीजें घुस जाती हैं. इनके माइंड में घुस गया कि फॉरेन पॉलिसी इज दिस…’ इसके बाद राहुल गांधी ने संदीप दीक्षित को सामने बुलाया और फिर एक्ट करते हुए उन्हें जोर से गले लगा लिया था. इसपर संदीप दीक्षित की हंसी छूट गई थी. इसके बाद राहुल गांधी ने कहा, “इनको लगता है कि गले लगना ही फॉरेन पॉलिसी है.”

राहुल गांधी के मेलोनी और विदेश नीति वाले कमेंट पर बवाल, सरकार ने दी ये नसीहत

संदीप दीक्षित ने कसा था तंज

इसी दौरान संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी को रोककर कहा था, ‘एक बात पूछ सकता हूं?’ फिर उन्होंने तंज करते हुए कहा था, ‘मेलोनी समझ कर तो नहीं पकड़ा था…’ उनके इस सवाल पर हॉल में ठहाके गूंज उठे थे. राहुल गांधी और संदीप दीक्षित का यह एक्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

राहुल गांधी ने विदेश नीति पर उठाए सवाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “भारत का प्रधानमंत्री किसी से दोस्ती नहीं करता है, बल्कि वह देश हित के लिए काम करता है.” राहुल गांधी ने कहा, “ईरान में युद्ध होता है. अगर हिन्दुस्तान का नेता अवसर को समझता, तो वह ईरान जंग में मध्यस्थता कराता. पाकिस्तान ने ये जगह बना ली और मध्यस्थ बन गया.PM मोदी यह देखते रह गए कि आखिर ऐसा कैसे हुआ.” राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें PMO के अंदर से भी खबरें मिलती हैं.

Explainer: संसद के मानसून सत्र 2026 में कितने बिल पास हुए, कितने बिल हैं पेंडिंग?

चीन पर गलत था सरकार का दावा- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, “चीन ने अरुणाचल प्रदेश में हमें पेट्रोलिंग से मना कर दिया. राजनाथ सिंह, अमित शाह और नरेंद्र मोदी की हवा निकल गई है. अब वो सारे अखबारों और मीडिया को कॉल कर रहे हैं कि यह बात मत छापें और मत दिखाएं. सेना कहती है कि हिन्दुस्तान की जमीन चीन ने ली है. इससे चीन को मैसेज क्या गया. जब बात हुई तो चीन के पक्ष ने कहा कि आप लोग गलत बोल रहे हैं. आपका तो पीएम ही कह रहा है कि हमारी कोई जमीन नहीं गई है. इन लोगों ने विदेश नीति को खत्म कर दिया. आंतरिक रूप से देश को कमजोर किया है.”

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की विदेश नीति को लेकर दिए गए बयान पर तीखा हमला बोला. राजनाथ सिंह ने कहा कि यह बात उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी पीड़ा देती है. उन्होंने कहा, “मैं यह सोच भी नहीं सकता कि गांधी सरनेम वाला कोई व्यक्ति ऐसी शर्मनाक टिप्पणी कर सकता है.”

वहीं, BJP ने राहुल गांधी के इस अंदाज पर सवाल उठाते हुए इसे ‘अनकल्चर्ड’ और ‘इंडीसेंट’ भाषा बताया था. BJP ने आरोप लगाया कि इससे नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा कम होती है.

गृह मंत्री का भाषण सुनने में दिलचस्पी नहीं, छात्रों के मुद्दों पर जवाब चाहिए: राहुल गांधी

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.