By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Government Tried To Weaken Sc St Act Front Will Open Against Centre Government On Dalit Issue Congress
सरकार ने SC/ST कानून को कमजोर करने की कोशिश की, दलितों के मुद्दे पर खोलेंगे मोर्चा: कांग्रेस
कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का कहना है सरकार बाबा साहेब के बनाए गए संविधान पर हमला कर रही है, उसके खिलाफ लड़ना होगा
नई दिल्ली: राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस की योजना दलित मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने की है जिसकी तैयारी में वो जुटी हुई है. इसी के तहत कांग्रेस आगामी 26 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दलित समाज के प्रतिनिधि एवं चिंतक शामिल होंगे.
राहुल गांधी को ‘जादू दिखाने’ वाला शख्स, आज कैसे बन गया कांग्रेस का ‘चाणक्य’
हमें लड़ना होगा
कांग्रेस ने दलितों के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए कमर कस ली है. पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ‘संविधान दिवस’ समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अध्यक्ष राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना है. संविधान दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रमुख नितिन राउत ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी सरकार जिस तरह से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान पर हमले कर रही है, उसके खिलाफ हमें लड़ना होगा. संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और आरक्षण को खत्म करने की कोशिश हो रही है. इन मुद्दों को लेकर हम सरकार को घेरेंगे.’’ राउत ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम के लिए हमने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आमंत्रित किया है और उनके शामिल होने की पूरी संभावना है.
एक ही ‘पैर्टन’ में छत्तीसगढ़ वालों ने तीन बार की है वोटिंग, क्या नया फॉर्मूला बदल देगा समीकरण?
दलित समाज बहुत परेशान !
उन्होंने दावा किया, इस सरकार में दलित समाज बहुत परेशान है. एससी-एसटी कानून को कमजोर करने का प्रयास किया गया. बार-बार आरक्षण खत्म करने की बात की जा रही है. पदोन्नति में आरक्षण पर मोदी सरकार खामोश बैठी है. दलितों पर हमले हो रहे हैं. इन सवालों को लेकर दलित और कमजोर वर्ग के लोग इन चुनावों और लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएंगे. इससे पहले इस साल 23 अप्रैल को कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने ‘संविधान बचाओ’ सम्मेलन का आयोजन किया था जिसमें राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं पर हमले का आरोप लगाया था. (इनपुट एजेंसी)
Also Read:
-
तमिलनाडु में थलपति विजय का सरकार बनाना हुआ मुश्किल, गवर्नर ने मांगे 118 विधायकों के साइन, DMK को हॉर्स ट्रेडिंग का डर
-
इस राज्य में कांग्रेस का सिर्फ एक हिंदू उम्मीदवार जीता, डेढ़ दर्जन मुस्लिम प्रत्याशी विधायक बने
-
कांग्रेस का सफाया हो रहा या धीरे-धीरे मिल रही संजीवनी? क्या बता रहे 5 राज्यों के चुनाव परिणाम
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें