Unnati AI Scheme: सरकार करेगी 30 लाख रुपये तक की मदद, बस करना होगा ये काम, जानें कौन-कैसे कर सकता है अप्लाई
उन्नति AI स्कीम एक AI एक्सेलेरेटर प्रोग्राम है. ये भारत के AI इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स, स्टूडेंट्स और आंत्रप्रेन्योर को सपोर्ट करता है.इस स्कीम का मकसद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड आइडिया को रियलिटी में बदलना है.
AI इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को तेजी से बदल रहा है.
AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बड़ी तेजी से पूरी दुनिया को अपने आगोश में ले लिया है. AI हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना रही है. AI के बढ़ते प्रभाव के कारण जहां वर्किंग एम्प्लॉयीज को अपनी नौकरी जाने का डर सताने लगा है. वहीं, पढ़-लिखकर जॉब खुद का कोई बिजनेस शुरू करने के लिए युवाओं को इस AI में असीम संभावनाएं दिख रही हैं. आज के समय में ज्यादातर युवा किसी सिस्टम में बंधकर नौकरी नहीं करना चाहते. वो अपने क्रिएटिवटी के साथ काम करना चाहते हैं. ऐसे में AI उनके आइडिया को जमीन पर उतारने का जरिया भी बना रहा है और प्लेटफॉर्म भी.
हमारे बीच ऐसे कितने लोग होंगे, जिनके पास खुद का काम या बिजनेस शुरू करने के लिए आइडिया तो जबरदस्त होता है, लेकिन फंड पर आकर बात अटक जाती है. अगर आप भी इसी लिस्ट में शुमार हैं, तो आपकी टेंशन कम होने वाली है. सरकार एक ऐसी स्कीम चला रही है, जिसके जरिए आप अपना काम शुरू करने के लिए आसानी से फंड पा सकते हैं.
सरकार की इस स्कीम का नाम उन्नति AI स्कीम है.इसके जरिए सरकार आपको 30 लाख रुपये तक की मदद देती है. इस स्कीम का फायदा उठाने की बस एक ही शर्त है- आपका आइडिया AI से जुड़ा होना चाहिए. इस आर्टिकल में हम आपको पूरी स्कीम के बारे में बता रहे हैं:-
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्या है?
AI साइंस एंड टेक्नोलॉजी का एक पार्ट है. इसमें मशीनों में इंसानों की तरह सोचने-समझने, सीखने और समस्याओं को हल करने की क्षमता विकसित की जाती है. AI मशीनें या टूल्स इंटरनेट पर मौजूद डेटा के आधार पर आउटपुट देते हैं.
किस-किस सेक्टर में तेजी से हो रहा AI का इस्तेमाल?
- AI इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को तेजी से बदल रहा है. इसने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, साइबर सिक्योरिटी और डेटा एनालिटिक्स को आसान बना दिया है.
- इस क्षेत्र में मशीन लर्निंग इंजीनियर, AI सॉफ्टवेयर डेवलपर्स समेत नौकरी के कुछ अवसर भी क्रिएट किए हैं.
- AI राइटिंग, ग्राफिक्स मेकिंग, वीडियो एडिटिंग, ऑडियो प्रोडक्शन को आसान बना रहा है.
- इसका सबसे ज्यादा असर मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर पड़ रहा है.
- AI से हेल्थकेयर इंडस्ट्री में बड़े बदलाव हो रहे हैं. यह बीमारियों का जल्दी और सटीक इलाज करने में मदद कर रहा है.
- AI की मदद से पर्सनलाइज्ड लर्निंग, वर्चुअल टीचिंग, स्मार्ट क्लासरूम और एडवांस्ड असेसमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव हुए हैं.
- ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री में रोबोट इंसानों की जगह ले रहे हैं.
- इसके अलावा डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन, एड कैम्पेन मैनेजमेंट और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में AI-पावर्ड टूल्स तेजी से अपनाए जा रहे हैं.
क्या है उन्नति AI स्कीम?
'उन्नति AI' सरकार की एक खास पहल है. इसके तहत अब भारतीय AI स्टार्टअप्स को मजबूत सपोर्ट दिया जा रहा है. इसे Microsoft और IIT दिल्ली के सहयोग से शुरू किया गया है. इस स्कीम का मकसद देश के AI इकोसिस्टम को नई रफ्तार देना है.
कौन ले सकता है इस स्कीम का फायदा?
इस स्कीम के तहत उन लोगों को मौका दिया जा रहा है जो AI, ऑटोमेशन या डीप टेक जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी पर काम करना चाहते हैं. अगर आपके पास कोई ऐसा आइडिया है, जो इनोवेशन के दम पर असली समस्याओं का समाधान कर सकता है; तो सरकार आपको 30 लाख रुपये तक का लोन देने के लिए तैयार है. यह फंडिंग खासतौर पर हेल्थकेयर, एजुकेशन, एग्रीकल्चर और सस्टेनेबिलिटी जैसे अहम सेक्टर्स के लिए रखी गई है.
फुल टाइम जरूरी नहीं
इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए फुल-टाइम उद्यमी होना जरूरी नहीं है. अगर आप किसी कॉर्पोरेट जॉब में काम कर रहे हैं, तब भी आप इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं. मतलब नौकरी करते हुए भी आप अपने AI स्टार्टअप की नींव रख सकते हैं. जरूरत पड़ने पर आगे चलकर अपना बिजनेस फुल-टाइम शुरू कर सकते हैं. उन्नति AI उन युवाओं और प्रोफेशनल्स के लिए सुनहरा मौका है, जो टेक्नोलॉजी के दम पर कुछ बड़ा करना चाहते हैं. सही आइडिया और सही दिशा के साथ यह योजना आपके स्टार्टअप सफर की मजबूत शुरुआत बन सकती है.
स्कीम के लिए कैसे करेंगे अप्लाई?
- उन्नति AI स्कीम के लिए आप DPIIT's UNNATI Scheme की वेबसाइट unnati.dpiit.gov.in. पर विजिट करें.
- यहां अपने आधार या ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन आईडी क्रिएट करें.
- फिर अपनी आईडी से लॉगिन करें. होमपेज पर अप्लाई का ऑप्शन दिखेगा. इसपर क्लिक करना है.
- फॉर्म को सही-सही भरें. मांगे गए डॉक्यूमेंट अटैच करें.
- आपको अपना स्टार्टअप प्लान, डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बजट, लैंड डॉक्यूमेंट, बैंक अप्रेजल फॉर्म, इनकॉर्पोरेशन
- सर्टिफिकेट, PAN, GSTIN और उद्यम रजिस्ट्रेशन की डिटेल देनी होगी.
- सारी जानकारी भरने के बाद अपने फॉर्म को रिव्यू करें. गलतियां हो तो तुरंत सुधार लें. बाद में मौका नहीं मिलेगा.
कब तक कर सकेंगे अप्लाई?
इस स्कीम के लिए एप्लिकेशन 9 मार्च 2024 से लिए जा रहे हैं. आप 31 मार्च 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. डेडलाइन के बाद किया गया एप्लिकेशन रिजेक्ट हो जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें