Government Warning To Indigo Over Overcharging Airfares Aviation Rules
ज्यादा किराया वसूला तो होगी कार्रवाई... केंद्र सरकार ने Indigo को दी सख्त चेतावनी
बीते दिनों से लगातार इंडिगो एयरलाइंस रद्द होने की वजह से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है. इस केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ये साफ-साफ चेतावनी दे दी है कि अगर फ्लाइट कैंसिल होने पर यात्रियों से ज्यादा किराया वसूला जाएगा तो इस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इंडिगोएयरलाइंस लगातार रद्द होने के चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है. इस बीच शनिवार (6 दिसंबर) को नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि केंद्र सरकार इंडिगो की सेवाओं में रुकावट को गंभीरता से लिया है और आज इंडिगो के टॉपमैनेजमेंट को तलब करते हुए उन्हें कड़ी फटकार लगाई है. मुरलीधर मोहोल ने ये साफ कर दिया है कि ‘यात्रियों की परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.’
बता दें कि पिछले दो हफ्तों में जब इंडिगो ने सैकड़ों उड़ानें रद्द कीं थीं तो कई यात्रियों ने इसे लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि कंपनी उन्हें कैंसिल फ्लाइट का रिफंड देने की बजाय नई तारीख में ऊंचे दामों में टिकट दे रही है जिसमें की 3 से 4 गुना किराया बढ़ा दिया गया है. जिसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए इंडिगोएयरलाइंस को नोटिस जारी किया और सख्त चेतावनी दी.
.@MoCA_GoI Action on IndiGo Operational Crisis – Air Fare Regulation
The Ministry of Civil Aviation has taken serious note of concerns regarding unusually high airfares being charged by certain airlines during the ongoing disruption. In order to protect passengers from any…
मुरलीधर मोहोल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स‘ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘केंद्र सरकार ने इंडिगो की सेवाओं में रुकावट के कारण यात्रियों को हुई परेशानी को बहुत गंभीरता से लिया है.डीजीसीए के एफडीटीएल आदेशों को तुरंत प्रभाव से रोक दिया गया है.एयरसेफ्टी से समझौता किए बिना और यात्रियों के हितों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए मंत्रालय में एक 24×7 कंट्रोल रूम भी बनाया गया है.‘
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.