
Anjali Karmakar
अंजलि कर्मकार 12 साल से जर्नलिज्म की फील्ड में एक्टिव हैं. उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. यहीं से मास कॉम में मास्टर्स की डिग्री ली ... और पढ़ें
सोशल मीडिया पर इन दिनों दो नाम खूब सर्च किया जा रहा है. पहला- ट्विशा शर्मा का. दूसरा- दीपिका नागर का. 5 महीने पहले शादी के बंधन में बंधी ट्विशा शर्मा ने भोपाल में कथित तौर पर फांसी लगा ली थी. परिवार ने ससुरालवालों पर घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और दहेज हत्या का आरोप लगाया है. वहीं, ग्रेटर नोएडा के जलपुरा इलाके में 25 साल की दीपिका नागर की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उसके परिवार ने भी ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है. इस बीच दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. रिपोर्ट के अनुसार, मृतका के शरीर पर कई बाहरी और आंतरिक चोटें पाई गई हैं, जो किसी गंभीर हिंसक घटना की ओर इशारा करती हैं.
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक 3 में दीपिका नागर की छत से कूदकर मौत हो गई थी. डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. परिवार का आरोप है कि ससुरालवालों ने दहेज के लालच में उसकी हत्या कर दी. बाद में उसके शव को छत से नीचे फेंक दिया. दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे डराने वाले हैं.

25 साल की दीपिका नागर की 14 महीने पहले शादी हुई थी. (Instagram)
पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में क्या?
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका के दाहिने चेहरे पर करीब 12 सेंटीमीटर लंबा और 9 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा कंट्यूजन मिला. उसके बाएं हाथ की कोहनी और फोरआर्म पर भी चोट के निशान पाए गए. बाएं कान से खून निकलने की बात भी सामने आई है.
दीपिका नागर को कितने घाव?
विसरा जांच के लिए भेजा गया
दीपिका नागर की पोस्टमार्टम के दौरान विषैले पदार्थ की आशंका को देखते हुए विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है. पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
पति और ससुर गिरफ्तार
दीपिका की शादी करीब डेढ़ साल पहले जलपुरा गांव के निवासी ऋतिक से हुई थी. उनके पिता ने आरोप लगाया था कि शादी में 11 लाख रुपये कैश, सोना और स्कॉर्पियो गाड़ी दिए गए थे. इसके बाद ससुरालवाले फॉर्चुनर कार और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे. इसके लिए दीपिका को परेशान किया जाने लगा था. घटना वाले दिन भी वह उसके ससुराल बात करने और समझाने गए थे, लेकिन इसके कुछ देर बाद उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी छत से गिर गई है. उसे अस्पताल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पिता की शिकायत पर FIR
पुलिस ने बताया कि दीपिका के पिता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. दीपिका के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.