संसद के सेंट्रल हॉल में जीएसटी के दौरान भाषण देते वित्त मंत्री अरुण जेटली
नई दिल्ली| कर सुधार की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा कदम माना जाने वाला जीएसटी यानि गुड्स एंड सर्विस टैक्स शुक्रवार मध्य रात्रि से लॉन्च हो गया है. शुक्रवार रात 12 बजे पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी ने घंटी बजाकर इसे औपचारिक तौर पर लॉन्च कर दिया. 1 जुलाई से ये संपूर्ण देश में लागू हो जाएगा. इस मौके पर संसद के सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम रखा गया. इस कार्यक्रम की शुरुआत 11:30 मिनट पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने भाषण से की.
अरुण जेटली ने कहा, ” जीएसटी के निर्माण में स्टैंडिंग कमेटी के सुझावों का बहुत बड़ा योगदान रहा. उन्होंने कहा, ” जीएसटी के तहत सबको साथ लेना चाहते हैं.राष्ट्रहित में लोग एक साथ हुए हैं. जीएसटी से नए भारत का निर्माण होगा. इससे राज्य और केंद्र मिलकर एक दिशा में काम करेंगे.” वित्त मंत्री अरुण जेटली का पूरा भाषण यहां देखें-
जीएसटी के लिए चार स्लैब बनाए गए हैं. इसके अंतर्गत अब से विभिन्न वस्तुओं पर 5%, 12%, 18% और 28% की दर से टैक्स लगेगा. इनमें कुछ वस्तुओं को टैक्स मुक्त भी रखा गया है. फिलहाल ये टैक्स इतने ही हैं लेकिन बिल में प्रावधान है कि जरूरत पड़ने पर इन्हें 40% तक बढ़ाया जा सकता है.
जीएसटी लॉन्च के इस विशेष कार्यक्रम में देश भर के लगभग 1000 गणमान्य लोग शामिल हुए . इसमें उद्योगपति रतन टाटा और भारतकोकिला गायिका लता मंगेशकर, आरबीआई के वर्तमान गवर्नर उर्जित पटेल, पूर्व गवर्नर बिमल जालान और वाई वी रेड्डी भी मौजूद रहे जबकि पिछले गवर्नर रघुराम राजन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. वहीं कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने इसका बहिष्कार किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.