घंटा बजाकर आज आधी रात से होगा लागू जीएसटी, यहां देखें सीधा प्रसारण

आजादी के बाद से देश का सबसे बड़ा कर सुधार है जीएसटी

Published date india.com Updated: June 30, 2017 10:25 PM IST
GST Launch in Parliament central hall live streaming | घंटा बजाकर आज आधी रात से होगा जीएसटी लागू, यहां देखें सीधा प्रसारण

नई दिल्ली| देश भर में 1 जुलाई से जीएसटी यानि वस्तु एवं सेवा कर लागू हो जाएगा. अब से वैट, एक्साइज और सर्विस टैक्स, सेल्स टैक्स, इंटरटेनमेंट टैक्स जैसे 20 से ज्यादा अप्रत्यक्ष करों की जगह सिर्फ एक ही कर जीएसटी लगेगा. जीएसटी लागू करने के लिए संसद के सेंट्रल हॉल में आधी रात को विशेष कार्यक्रम रखा गया है. इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीएसटी लॉन्च करेंगे.

यह कार्यक्रम 11 बजे से शुरु होगा इसके लिए पूरी तैयारियां हो चुकी हैं. संसद में रेड कारपेट बिछ गए हैं और पूरी बिल्डिंग बल्ब की झालरों से जगमगा उठी है. ठीक 12 बजे आधी रात को घंटा बजाकर देश भर में जीएसटी लागू होने की घोषणा की जाएगी. आजादी के बाद से ये देश का सबसे बड़ा कर सुधार है. इससे देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाईयां मिलेगीं.

जीएसटी का LIVE लॉन्च देखने के लिए नीचे दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक करें 

Zee Business

Wion News

लोकसभा टीवी

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

राज्यसभा टीवी

जीएसटी के लिए चार स्लैब बनाए गए हैं. इसके अंतर्गत विभिन्न वस्तुओं पर 5%, 12%, 18% और 28% की दर से टैक्स लगेगा. इनमें कुछ वस्तुओं को टैक्स मुक्त भी रखा गया है. फिलहाल ये टैक्स इतने ही हैं लेकिन बिल में प्रावधान है कि जरूरत पड़ने पर इन्हें 40% तक बढ़ाया जा सकता है.

 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.