Gujarat All 16 Bjp Ministers Resign Cm Bhupendra Patel Cabinet
गुजरात में मंत्रिमंडल का बड़ा फेरबदल, CM को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, कल होगा नई कैबिनेट का ऐलान
Bhupendra Patel Cabinet: गुजरात में राजनीति में एक बड़ा भूचाल आया हैं. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आवास पर हुई अहम बैठक के बाद सभी मंत्रियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया हैं.
Bhupendra Patel Cabinet: गुजरात में बीजेपी की सरकार में सभी 16 मंत्रियों ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. ये इस्तीफे 16 अक्टूबर, गुरुवार को मुख्यमंत्री के घर हुई अहम बैठक के बाद हुए. बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा सभी मंत्रियों ने इस्तीफा देने का फैसला किया और वह अपना इस्तीफा साइन कर गए.
मंत्रिमंडल ने इस्तीफा
अब ये इस्तीफे राज्यपाल को भेजे जाएंगे, मंत्रियों ने इस्तीफे पर साइन कर दिए हैं और इसके लिए कोई और निर्देश नहीं दिए. मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है. सबसे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने इस्तीफा दिया, इसके बाद एक-एक करके सभी मंत्रियों ने इस्तीफा सौंपा. सभी इस्तीफों की प्रक्रिया विश्वकर्मा के निर्देश पर हुई.
मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक
मजेदार बात यह है कि मुख्यमंत्री ने खुद मंत्रियों से इस्तीफा नहीं मांगा. दोपहर में भूपेंद्र पटेल के आवास पर हुई बैठक में यह फैसला हुआ कि सभी मंत्री सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे. अब सबकी नजरे नए मंत्रिमंडल की घोषणा पर टिकी हैं. नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण प्रोग्राम कल, शुक्रवार 17 अक्टूबर को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में होगा.
यहां देखें सभी मंत्रियों की लिस्ट
कनुभाई देसाई – फाइनेंस, एनर्जी और पेट्रोकेमिकल्स (पारडी), बलवंतसिंह राजपूत – इंडस्ट्रीज,लेबर और एम्प्लॉयमेंट (सिद्धपुर), ऋषिकेश पटेल – हेल्थ, फैमिली वेलफेयर और हायर एजुकेशन (विसनगर), राघवजी पटेल – एग्रीकल्चर, एनिमल हस्बैंड्री और फिशरीज (जामनगर रूरल), कुंवरजीभाई बावलिया – वॉटर सप्लाई और सिविल सप्लाईज (जसदन) और भानुबेन बाबरिया – सोशल जस्टिस और विमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट (राजकोट रूरल)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.