
India.com News Desk
The India.com News Desk cover breaking stories from around the world. The desk works 24/7 to bring latest news related to national and international politics, business and education. ... और पढ़ें
नई दिल्ली| गुजरात में चुनावी दौर बीच हुए लंबे उठापटक के बीच कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. रविवार को ही आरक्षण पर कांग्रेस और पाटीदारों के बीच सहमति की तस्वीर लगभग साफ हो गई जिसके बाद ही खबरें आने लगी थी कि कांग्रेस रविवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है.
This is our 1st Candidate list of 77 Candidates for #GujaratElection2017.
Congratulations & Best wishes to all the 77 Candidates. કોંગ્રેસ આવે છે, નવસર્જન લાવે છે! #NavsarjanGujarat pic.twitter.com/C8OCsbTavR
— Bharat Solanki (@BharatSolankee) November 19, 2017
पार्टी के प्रमुख उम्मीदवारों में शक्तिसिंह गोहिल को मांडवी से जबकि पोरबंदर सीट से अर्जुन मोडवाडिया को टिकट मिला है. शक्तिसिंह गोहिल की सीट बदली गई है. पहले वह कच्छ के अब्दासा से विधायक थे.
हार्दिक के करीबी को टिकट
कांग्रेस ने हार्दिक के करीबी बताए जा रहे ललित बसोया को धोराजी से टिकट दिया है. गुजरात के सीएम विजय रुपाणी के खिलाफ पार्टी ने इंद्रनील को उतारा है. इससे पहले सोशल मीडिया पर कांग्रेस उम्मीदवारों की एक फर्जी लिस्ट भी आ गई थी. कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने इसे फर्जी करार दिया था. कांग्रेस ने बीजेपी पर फर्जी लिस्ट जारी करने का आरोप लगाया. इस सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम का जिक्र था.
गुजरात कांग्रेस और पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) के नेताओं ने बैठक के बाद ही ऐलान कर दिया था कि उनके बीच आरक्षण सहित सारे मुद्दों पर सहमति हो गई है. बैठक के बाद गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने बताया कि पिछली मीटिंग में जहां पर बात अटकी हुई थी उन बातों पर हमारे बीच समझौता और सहमति हुई है. पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति ने कोई टिकट नहीं मांगा है. उन्होंने बताया कि अल्पेश ठाकोर और जिग्नेश मेवाणी ने भी टिकट की डिमांड नहीं रखी है. हालांकि, उन्होंने समर्थन को लेकर कुछ भी नहीं कहा. बताया जा रहा है कि कल यानी सोमवार को हार्दिक इस बात को साफ करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.