वलसाड। गुजरात चुनाव में हुए मतदान के लिए काउंटिंग जारी है. गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए इस बार दो चरणों में चुनाव हुआ था. नौ दिसंबर को हुए पहले चरण के मतदान में 89 सीटों पर 66.75 फीसदी वोट पड़े थे. वहीं 14 दिसंबर को हुए दूसरे चरण के मतदान में 93 सीटों पर 69.99 फीसदी वोट पड़े. वलसाड जिले के अंतर्गत आने वाले सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में मतदान हुआ था.
वलसाड जिले की यह पांच विधानसभा सीटें हैं- धरमपुर (एसटी), वलसाड, पारदी, कापरड़ा (एसटी) और उमरगाम (एसटी). धरमपुर (एसटी) में बीजेपी के अरविंद पटेल और कांग्रेस के ईश्वर पटेल के बीच फाइट है.
वहीं, वलसाड में कांग्रेस के नरेंद्र टंडेल और बीजेपी के भरत पटेल के बीच मुकाबला है. पारदी में बीजेपी के कनुभाई देसाई और कांग्रेस के भरतभाई पटेल के बीच फाइट है.
कापरड़ा (एसटी) में कांग्रेस के जितुभाई चौधरी और बीजेपी के मधुभाई राउत के बीच मुकाबला है. उमरगाम (एसटी) में बीजेपी के रामानलाल पाटकर और कांग्रेस के अशोकभाई पटेल के बीच फाइट है. जानिए वलसाड जिले के नतीजे लाइव-
-कापरड़ा सीट से कांग्रेस के जीतू भाई की जीत.
-धारी सीट से कांग्रेस के जेबी ककाड़िया की जीत.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.