गुजरात के कच्छ में आया भूकंप, झटके से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Earthquake In Gujarat: गुजरात के कच्छ भूकंप के झटके महसूस किए गए. रात 9 बजकर 47 मिनट पर आया इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई.

Published date india.com Updated: July 20, 2025 11:08 PM IST
Earthquake In Gujarat
Earthquake

Earthquake In Gujarat: गुजरात के कच्छ भूकंप के झटके महसूस किए गए. रात 9 बजकर 47 मिनट पर आया इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई इसका केंद्र खावड़ा से करीब 20 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व (ईस्ट साउथईस्ट) दिशा में था. हालांकि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में डर का माहौल बन गया। कच्छ में पिछले तीन दिनों में यह तीसरी बार है जब धरती कांपी है.

जान-माल की हानि नहीं हुई

झटके महसूस होते ही लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों में जाने लगे. फिलहाल किसी तरह की जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.

तीन दिनों में तीसरी बार कांपी धरती

जानकारी के अनुसार, कच्छ जिले में पिछले तीन दिनों में यह तीसरी बार है जब धरती हिली है. बार-बार आ रहे इन झटकों ने स्थानीय प्रशासन और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि वे हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं और अभी तक किसी बड़े नुकसान की आशंका व्यक्त नहीं की गई है.

संवेदनशील मानी जाती है जगह

विशेषज्ञों के अनुसार, कच्छ क्षेत्र भूकंप के मामले में संवेदनशील माना जाता है. यहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं. इसलिए लोगों को सतर्क रहने और आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने की सलाह दी जाती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Gujarat की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.