
Shivani sharma
शिवानी शर्मा वर्तमान में India.com Hindi में Sub-Editor और Producer के रूप में काम कर रही हैं. यहां उनका काम समाचारों को लिखना, एडिट करना, और पाठकों तक सही रूप ... और पढ़ें
गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल का आज (17 अक्टूबर) को विस्तार हो रहा है. इसके लिए 25 नए मंत्रियों आज महात्मा मंदिर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ग्रहण कर रहे हैं. बता दें कि नए मंत्रिमंडल की लिस्ट में भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी शामिल किया जा रहा है.
बता दें कि गुरुवार (16 अक्तूबर) को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर राज्य के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया. वहीं, शुक्रवार की सुबह सीएम पटेल ने राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें मंत्रियों की नई लिस्ट सौंपी. जिसके बाद दोपहर 11:30 बजे करीब ये शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को मिलाकर अब कैबिनेट की संख्या अब 26 हो गई है. इसमें 6 पुराने मंत्री बरकरार हैं और 19 नए चेहरे शामिल हुए हैं.
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा त्रिकम बिजल छंगा, स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर, प्रवीण माली, ऋषिकेश पटेल, पीसी बरंडा, दर्शना वाघेला, कांतिलाल अमृतिया, कुंवरजीभाई बावलिया, रिवाबा जडेजा, अर्जुन मोढवाडिया, डॉ. प्रद्युम्न वाजा, कौशिक वेकारिया, परषोत्तम सोलंकी, जीतेंद्र वाघाणी, रमण सोलंकी, कमलेश पटेल, संजय सिंह महीडा, रमेश कटारा, प्रफुल पानसेरिया, हर्ष संघवी, मनीषा वकील और ईश्वर सिंह पटेल का नाम नए मंत्रियों की लिस्ट में शामिल है.
पुरुषोत्तम सोलंकी
कुंवरजी बावलिया
प्रफुल्ल पानशेरिया
ऋषिकेश पटेल
कानू देसाई
हर्ष संघवी
अर्जुन मोढवाडिया
नरेश पटेल
कांति अमृतिया
प्रद्युम्न वाज
कौशिक वेकारिया
स्वरूपजी ठाकोर
त्रिकम छंगा
जयराम गामित
जीतू वाघाणी
दर्शनाबेन वाघेला
रिवाबा जड़ेजा
पी.सी. बरंडा
रमेश कटारा
ईश्वरसिंह पटेल
मनीषा वकील
प्रवीण माली
प्रद्युम्न वाज
संजयसिंह महीड़ा
कमलेश पटेल
नए मंत्रिमंडल में गुजरात के 9 पुराने मंत्रियों को हटाया गया है, जबकि छह पुराने चेहरों को नए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. इनमें पुराने चेहरों में ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, कुंवरजी बावलीया, प्रफुल पानसेरीया, परसोत्तंभाई ओधवजीभाई सोलंकी और हर्ष संघवी शामिल हैं.
बीजेपी के विधायक पंकज देसाई ने इसको लेकर कहा, ‘भूपेंद्र पटेल सरकार की ओर से गठित नए मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी 2027 के चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है. सभी समुदायों के प्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हर जिले को उचित प्रतिनिधित्व मिले.’ अगर गुजरात विधानसभा की वर्तमान स्थिति की बात करें तो बीजेपी के पास 156, कांग्रेस के पास 17 और आम आदमी पार्टी के पास 5 सीटें हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.