कभी BJP की मदद से CM बने कुमारस्वामी अब कांग्रेस के समर्थन से पाएंगे गद्दी

कर्नाटक चुनाव में एक के बाद एक घटे नाटकीय घटनाक्रम के बाद सीएम बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा दे दिया.

Published date india.com Updated: May 19, 2018 5:29 PM IST
कभी BJP की मदद से CM बने कुमारस्वामी अब कांग्रेस के समर्थन से पाएंगे गद्दी

नई दिल्ली. कर्नाटक चुनाव में एक के बाद एक घटे नाटकीय घटनाक्रम के बाद सीएम बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे से पहले एक भावुक भाषण में उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच जाएंगे और उनका दिल जीतेंगे. ऐसी स्थिति में अब कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार बनने जा रही है. कांग्रेस ने जेडीएस के कुमारस्वामी को सीएम के लिए समर्थन दे दिया है. कुमारस्वामी दूसरी बार सीएम बनेंगे. इसके पहले वह बीजेपी के समर्थन से सीएम बने थे.

बीजेपी की मदद से सीएम बने थे कुमारस्वामी
दूसरी तरफ देखें तो देवगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी बीजेपी के करीब रहे हैं. साल 2004 में कांग्रेस के साथ सरकार बना चुकी जेडीएस ने साल 2006 में कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी से हाथ मिला लिया. इसके पीछे कुमारस्वामी के मन में सीएम पद की कुर्सी थी. बीजेपी से समझौते के तहत जेडीएस और बीजेपी का 20-20 महीने का सीएम तह हुआ. कुमारस्वामी जनवरी 2006 में कर्नाटक के सीएम की कुर्सी पर पहुंच गए.

बीजेपी को दे चुके हैं झटका
कूमारस्वामी राजनीति करने से यहीं नहीं रुके. साल 2007 में सत्ता बीजेपी को सौंपने की जगह उन्होंने इस्तीफा दे दिया. ऐसे में राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया. एक के बाद एक बदले समीकरण में जेडीएस ने एक बार फिर बीजेपी को समर्थन दे दिया. लेकिन 7 दिन में ही ये गठबंधन टूट गया.

सेक्यूलर राजनीति के लिए बनाया गठबंधन
जेडीएस अभी बसपा, लेफ्ट फ्रंट और ओवैसी के साथ गठबंधन के साथ चल रही है. इससे पहले भी साल 2015 में जेडीएस ने सपा, इनेलो, जेडीयू, आरजेडी और सजपा के साथ मिलकर बीजेपी विरोध में एक मोर्चा बनाया था. हालांकि बाद में आरजेडी-जेडीयू अलग हो गए और ये गठबंधन चल नहीं पाया. जनता दल से पीएम बने देवगौड़ा ने जेडीएस को देश के अन्य हिस्सों में भी फैला रखा है. केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट का हिस्सा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.