H3n2 Flu Outbreak In Delhi Ncr 2025 Know Symptoms Health Risks Effects And Doctor Recommended Prevention Tips
Delhi-NCR में तेजी फैला H3N2 वायरस का कहर! बच्चों-बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा खतरा, जानिए लक्षण और कैसे करें बचाव
Delhi-NCR में पिछले कई दिनों से एक वायरस तेजी से फैल रहा है, जिससे बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं. आइए जानते हैं कि यह वायरस क्या है और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है.
दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में इन दिनों H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस का कहर तेजी से फैल रहा है. इसके चलते बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. मरीजों में तेज बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश और थकान जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं. खासकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों में इसका असर सबसे ज्यादा देखा गया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए यह वायरस और भी खतरनाक साबित हो रहा है.
H3N2 वायरस क्यों होता है खतरनाक?
News 18 से बात करते हुए नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल की डॉ. सोनिया रावत के कहते हैं कि, H3N2, इन्फ्लुएंजा A वायरस का एक टाइप है, जो मौसम बदलने पर एक्टिव हो जाता है. मानसून के बाद नमी और जलभराव इसकी स्पीड बढ़ा देते हैं. यह खांसी-छींक या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क से तेजी से फैलता है. इस वायरस के चलते छोटे बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों में यह संक्रमण गंभीर स्थिति तक पहुंच सकता है. अस्पतालों में इस फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है.
H3N2 वायरस के लक्षण और असर
डॉक्टर्स बताते हैं कि H3N2 वायरस के लक्षण आम फ्लू जैसे होते हैं, लेकिन यह ज्यादा लंबे समय तक बने रहते हैं. तेज बुखार, लगातार खांसी, गले में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकावट और कभी-कभी उल्टी-दस्त जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. गंभीर मामलों में यह निमोनिया, ब्रोंकाइटिस और सांस लेने में परेशानी तक पहुंचा सकता है. खासतौर पर बच्चों में यह कमजोरी और तेज बुखार लाता है, जबकि बुजुर्गों में यह फेफड़ों को नुकसान पहुंचाकर जानलेवा साबित हो सकता है.
बचाव ही है सबसे बड़ा उपाय
डॉ. रावत का मानना है कि हर साल फ्लू की वैक्सीन लगवाना इस वायरस से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है. लक्षण दिखते ही मरीज को आइसोलेट करना चाहिए ताकि संक्रमण न फैले. भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना, हाथ धोना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना और साफ-सफाई बनाए रखना बेहद जरूरी है. साथ ही इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है. इसके लिए आप हरी सब्जियां, प्रोटीन युक्त आहार, दही, हल्दी दूध और गर्म पानी शरीर को का सेवन कर सकते हैं, जो आपको इससे राहत दिलाने में मदद कर सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.