
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Haldwani News: उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने पहुंची पुलिस की टीम पर अराजक तत्वों ने जमकर पथराव किया. इस दौरान महिलाओं और युवकों ने बुलडोजर एक्शन (Bulldozer Action) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. अराजक तत्वों ने पुलिस और नगर निगम की टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें SDM समेत कई पुलिकर्मी और निगम कर्मचारी घायल हुए हैं. इस दौरान JCB का शीशा भी टूट गया. भारी विरोध प्रदर्शन के बाद भी नगर निगम ने अपना अभियान जारी रखा है. घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल लाया गया है. स्थिति तनावपूर्ण है. हालात बेकाबू होते देख प्रभावित इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है साथ ही उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं.
#WATCH | Uttarakhand | Violence broke out in Banbhoolpura, Haldwani following an anti-encroachment drive today. DM Nainital has imposed curfew in Banbhoolpura and ordered a shoot-on-sight order for rioters. Details awaited. pic.twitter.com/Qykla7UO65
— ANI (@ANI) February 8, 2024
प्रशासन ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. मीटिंग में मुख्य सचिव और डीजीपी भी मौजूद रहेंगे. उधर, प्रशासन ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. पूरे इलाके में पुलिस बल को तैनात किया गया है. मुख्यमंत्री ने दंगाइयों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिये हैं. साथ ही हल्द्वानी के हिंसाग्रस्त इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है. सीएम धामी ने कहा है कि उपद्रवियो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे.
#WATCH | Haldwani violence | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, “In Banbhoolpura area of Haldwani, a team from the administration had gone for an anti-encroachment drive, following Court’s order. Anti-social elements there entered into a brawl with the Police. A few Police… https://t.co/7OgN1O22lU pic.twitter.com/hDMUWyZDjF
— ANI (@ANI) February 8, 2024
मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में प्रशासन की एक टीम कोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए गई थी. वहां असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया. कुछ पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को चोटें आईं. पुलिस और केंद्रीय बलों की अतिरिक्त कंपनियां वहां भेजी जा रही हैं. हमने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है. कर्फ्यू लगा हुआ है. आगजनी करने वाले दंगाइयों और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.