हार्दिक पटेल से जुड़े मामले में फैसला सुरक्षित

उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ जिसके खिलाफ उन्होंने गुजरात उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।

Published date india.com Published: October 23, 2015 6:24 PM IST
Hardik Patel | Gujrat | Surat | bharat patel | हार्दिक पटेल से जुड़े मामले में फैसला सुरक्षित

गुजरात उच्च न्यायालय ने पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के खिलाफ लगे देशद्रोह के मामले को रद्द करने पर फैसला सुरक्षित रखा है। फैसला 27 अक्टूबर को सुनाया जाएगा। सूरत की एक अदालत ने हार्दिक को शुक्रवार शाम तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा हुआ है। पटेल को देशद्रोह के आरोप में 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ उनके पिता और भाजपा नेता भरत पटेल ने याचिका दायर की है। हार्दिक पर आरोप है कि उन्होंने पटेल समुदाय के युवाओं से कहा कि आत्महत्या करने के बजाए वह एक या दो पुलिवालों की हत्या करें।

कहा जाता है कि 3 अक्टूबर को हार्दिक ने सूरत के विपुल देसाई से कहा था: “अगर तुम में इतनी हिम्मत है तो बजाए खुदकुशी करने के जाओ, जाकर एक या दो पुलिसवालों को मार डालो। पटेल कभी आत्महत्या नहीं करते।” देसाई से मिलने के दौरान हार्दिक अपने साथ एक स्थानीय टीवी चैनल के संवाददाता को लेकर गए थे। चैनल ने हार्दिक की बात को प्रसारित किया। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर पहुंच गया और विवाद भड़क गया।

ये भी पढ़ें: साध्वी प्राची और प्रवीण तोगड़िया ने फिर उगला ज़हर

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इस पर उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ जिसके खिलाफ उन्होंने गुजरात उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.