Haridwar Horro Man Kills Himself After Shooting Wife Mother In Law In Devnagri Haridwar Know Details
देवनगरी में दिल को दहलाने वाली वारदात! पत्नी की हत्या के बाद सास को उतारा मौत के घाट, शख्स की भी मिली लाश
Haridwar Horror: पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर संदेह जताया है कि मामला घरेलू कलह से जुड़ा हो सकता है. उन्होंने बताया कि 60 साल के शख्स ने पत्नी, सास की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली.
Haridwar Horror: देवनगरी हरिद्वार से दिल को दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने पत्नी की हत्या के बाद सास को भी मौत के घाट उतार दिया. बाद में उसकी भी लाश बरामद की गई है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों को मारने के बाद उनसे खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि 60 साल के एक व्यक्ति ने पत्नी और सास की हत्या करने के बाद कथित तौर पर खुद को भी गोली मार ली.
बेसबॉल, बंदूक से की हत्या
पुलिस को गोली मारने के लिए इस्तेमाल की गई बंदूक और बेसबॉल बैट मिला है. जांच जारी है. मृतक की पहचान राजीव अरोड़ा के रूप में हुई है, जो रविवार को अपनी पत्नी सुनीता अरोड़ा के साथ दिल्ली से हरिद्वार आया था. सोमवार दोपहर को किराएदारों से गोली चलने की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.
घर के अंदर मिले तीन शव
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) परमेंद्र डोभाल ने बताया कि घर अंदर से बंद था. हमने दरवाजा तोड़ा और तीन शव मिले. घटना हरिद्वार के रानीपुर कस्बे की है.’ उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि अरोड़ा ने अपनी पत्नी पर बेसबॉल के बल्ले से हमला किया, फिर अपनी सास के सिर में गोली मारकर उसकी भी हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली.
इलाके में मचा हड़कंप
पुलिस को संदेह है कि यह घरेलू कलह का मामला है, लेकिन हत्या और आत्महत्या के पीछे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और हत्याओं के कारणों का पता लगाने के लिए रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है. साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. आसपास के लोगों में डर का माहौल है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.