By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Harsimrat Kaur Said That Punjab Government Is Steeped In Arrogance
अहंकार में अंधी पंजाब सरकार खुद को अकाल तख्त से ऊपर समझने लगी है : हरसिमरत कौर
हरसिमरत कौर ने कहा कि उनकी क्या मजबूरी है जो अपनी जिम्मेदारियों को छोड़कर अपना मंच बनाने में लगे हैं.
मुल्लांपुर ढाकाः केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शनिवार को गुरु नानक देव की 550वीं जयंती उत्सव के संयुक्त आयोजन के मुद्दे पर पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह इस कदर ‘‘अहंकार में अंधी हो गई है’’ कि खुद को अकाल तख्त से ‘‘ऊपर’’ मानने लगी है.
उन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर सिखों की सर्वोच्च पीठ अकाल तख्त की ‘‘प्रभुता को चुनौती’’ देने का आरोप लगाया क्योंकि उन्होंने 550 वां ‘प्रकाश पर्व’ समारोह मनाने के लिए सुल्तानपुर लोधी में समानंतर मंच तैयार करने का निर्णय लिया है.
उन्होंने कहा, ‘आज ये (कांग्रेस) सरकार अहंकार में अंधी हो गई है कि ये खुद को अकाल तख्त साहिब और एसजीपीसी से ऊपर समझने लगी है. उनकी क्या मजबूरी है (अलग मंच बनाने के लिए) कि वे इतना नीचे गिर गए. अपनी जिम्मेदारियों को छोड़कर, आज राज्य में कानून व्यवस्था, सड़क संजाल की क्या स्थिति है. अपना काम छोड़र वो अपना मंच बनाने में लगे हैं.’’
आरएसएस का उद्देश्य पूरे समाज को संगठित करना है न केवल हिंदुओं को : मोहन भागवत
बादल ने कहा, ‘‘अमरिंदर एसजीपीसी की जिम्मेदारी लेने के लिए इतने अधीर क्यों हैं?’’ भटिंडा की सांसद के बयान से एक दिन पहले पंजाब के मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) पर आरोप लगाया था कि वह राज्य सरकार को गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व का उत्सव मानने से रोकने की कोशिश कर रही है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें