
Sunil Sirij
Sunil Sirij is Editor- India.Com Hindi and India.Com Marathi. He has over 19 years of experience in journalism. After obtaining PG Diploma from IIMC, Delhi, he started his career from ... और पढ़ें
Haryana Assembly Election 2019 Results Live Updates: हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. ताजा रुझानों के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे को बेहद कड़ी चुनौती दे रहे हैं. राज्य में मनोहर लाल खट्टर सरकार का भविष्य दांव पर है. इस बीच जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि अब हरियाणा की सत्ता में बदलाव तय है. उन्होंने कहा कि हरियाणा को बर्बाद करने वाले सत्ता से बाहर होने जा रहे हैं. दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि राज्य में JJP किंगमेकर की भूमिका में होगी. उन्होंने कहा कि हरियाणा में सत्ता की चाबी मेरे पास है, लेकिन विधायक दल की बैठक में फैसला होगा कि किसके साथ जाना है.
बता दें कि JJP रुझानों में छह सीटों पर अभी आगे है. बीजेपी और कांग्रेस क्रमश: 43 एवं 39 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. इस बीच हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी दावा किया है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी.
हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों पर हुए मतदान की काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है. अधिकतर एग्जिट पोल्स में भी भाजपा को आसान जीत मिलने की संभावना जताई गई थी. राज्य में सोमवार को 68 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 2014 विधानसभा चुनाव के हुए 76.54 प्रतिशत मतदान से कम है.
हरियाणा में विभिन्न राजनीतिक दलों से 105 महिलाओं सहित कुल 1,169 उम्मीदवार चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और इनेलो के अभय सिंह चौटाला शामिल हैं. खट्टर के नेतृत्व में भाजपा ने 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि कांग्रेस राज्य में वापसी करने की उम्मीद कर रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.