
Manoj Pandey
I wear my personality on my sleeve, for sure, and my look is constantly changing because so am I. ... और पढ़ें
सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा 6 महीनों के अंदर जाएंगे हवालात के पीछे इस बात को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कह रहें हैं। सीएम खट्टर मंगलवार को एक कॉलेज की आधारशिला रखने पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने कहा की कांग्रेस के समय में हुए करोड़ो के घोटालों पर से परदा उठाया जाएगा। सीएम खट्टर ने कहा की ढींगरा आयोग अब 6 महीनों में अपना रिपोर्ट सौंप देगा और उसके बाद जो दोषी होंगे उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
जींद में कॉलेज की आधारशिला रखते हुए उन्होंने कहा की जिन लोगों ने जनता का पैसा खाया है उन लोगों को छोड़ा नही जाएगा और उनके हड़पे हुए पैसों को लाकर जनता के भलाई में लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा की अब जल्द ही 6 महीनों के भीतर ढींगरा कमिशन की रिपोर्ट जल्दी आ जायेगी जिसमें रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ और भी साबुत को इकठ्ठा किया जा रहा है। जिसके बाद उन तमाम लोगों को जेल में भेजा जाएगा जो आरोपी हैं। यह भी पढ़ें: लॉन्चिंग के दुसरे ही दिन बाबा रामदेव की पतंजली आटा नुडल्स घिरी विवादों में
आप को बता दें की पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुए तमाम जमीन सौंदों पर जांच करने के लिए हरियाणा में बनी भाजपा की सरकार ने मई में एक आयोग का गठन किया था जिसका नाम एसएन ढींगरा है। इस आयोग ने पिछली सरकार द्वारा किए गए जमीन से जुड़े सौदें हुए उन्हें लेकर जांच कर रही है और यह भी कहा जारहा है की इन सौदों में रॉबर्ट वाड्रा को खूब फायदा पहुंचाया गया जिसमे वाड्रा-डीएलएफ लैंड डील से जुड़े रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.