
हरियाणा में लेडी कांस्टेबल के साथ ही दरिंदगी, ससुर और जेठ ने किया रेप
चौंकाने वाले बात ये है कि इस महिला कांस्टेबल बेटियों को बचाने की मुहिम में सम्मानित किया जा चुका है

हरियाणा के हिसार में लोगों की रक्षा करने वाली एक महिला कांस्टेबल के साथ ही बड़ी वारदात हो गई। ये महिला अपने ही ससुराल वालों के यौन शोषण का शिकार हुई है। आरोप उसके अपने ससुर और जेठ पर लगे हैं कि उन्होंने महिला का गैंगरेप किया है। इसके अलावा, पीड़ित महिला कांस्टेबल ने अपने पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
Also Read:
- West Bengal Police Lady Constable Exam Date: 7 अक्टूबर को होगी परीक्षा, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड
- कानपुर में लेडी कांस्टेबल की सोते-सोते हुई रहस्यमयी मौत, चाय देने गई दोस्त तब चला पता
- Telangana: Fist fight between lady constable, lady bus-conductor | तेलंगाना में महिला पुलिसकर्मी ने महिला कंडक्टर को पीटा, वीडियो वायरल
महिला कांस्टेबल के मुताबित उसकी शादी 1 जुलाई 2013 को हिसार में हुई थी। शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट शुरू हो गई थी। पति व परिवार के अन्य लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला का आरोप है कि उसके ताऊ ससुर के बेटे जो कि उसके जेठ लगते हैं, ने उसके साथ 23 नवंबर 2014 को रेप की कोशिश की। ससुर ने वर्ष 2015 में उसके साथ रेप किया। इस महिला कांस्टेबल ने पुलिस शिकायत में बताया कि वह लंबे वक्त से प्रताड़ना सहन करती रही। उसका कहना है कि वह परिवार को जोड़ना चाहती थी मगर उसकी सारी कोशिश नाकाम हो गई।
महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर पति, ससुर, ननद व जेठ पर दहेज, गैंग रेप, रेप का प्रयास करने, जान से मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए हैं।
गौरतलब है कि इस महिला कांस्टेबल को बेटियों को बचाने की मुहिम में प्रशासन सम्मानित तक कर चुका है। ऐसे में इस महिला कांस्टेबल की ये कहानी सामने आना सबको चौंका रहा है। शीला देवी, जांच अधिकारी महिला थाना के अनुसार, महिला कांस्टेबल की शिकायत पर उसके ससुर व जेठ पर रेप का केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है। अभियुक्तों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले की तहकीकात के बाद ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें देश की और अन्य ताजा-तरीन खबरें