Haryana Metro: हरियाणा के इस जिले की बदलेगी तस्वीर! दिल्ली जैसी जल्द दौड़ेगी मेट्रो, सफर होगा आसान

Haryana Metro: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने एक बड़ा ऐलान किया हैं. जिनके मुताबिक, हरियाणा में बहुत जल्द बल्लभगढ़ से पलवल तक मेट्रो रेल का काम शुरू होने वाला है.

Published date india.com Published: October 17, 2025 11:47 AM IST
Haryana Metro: हरियाणा के इस जिले की बदलेगी तस्वीर! दिल्ली जैसी जल्द दौड़ेगी मेट्रो, सफर होगा आसान

Haryana Metro:  हरियाणा तेजी से विकास कर रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने एक बड़ ऐलान किया हैं. जिसमें आने वाले समय में हरियाणा वासियों को मेट्रो की सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लीडरशिप में देश और हरियाणा तेजी से विकास कर रहा हैं. साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की हर स्कीम का उद्देश्य आम आदमी का करना है.

बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो जल्द

केंद्रीय मंत्री ने रविवार को पलवल में लगभग 12 करोड़ 21 लाख के कई विकास परियोजनओं की शुरुआत करते हुए, कहा है कि इन कामों से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी . इसके साथ ही, ये काम जनता की भागीदारी और ईमानदारी की मिसाल हैं.

सहकारिता मंत्री का कहना है कि मुख्यमंत्री सैनी की अगुवाई में सरकार ने 11 साल में नई-नई स्कीम्स के लॉन्च करके और अपने सपनों को पूरा कर राज्य के लोगों को खुशहाल करने का काम किया हैं. इसके अवाला उन्होंने आगे बताया कि, बहुत जल्दी ही बल्लभगढ़ से पलवल तक भी मेट्रो रेल काम शुरू होने वाला है. जिससे पलवल के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और पलवल के पैसेंजर का दिल्ली, गुड़गाव और फरीदाबाद में आने-जाने आसानी रहेगी.

सहकारिता से आत्मनिर्भर बन रहे किसान

कृष्णपाल गुर्जर का कहना है कि सरकार का काम केवल स्कीम्स ही बनाना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतरना है जिससे हर नागरिक को इसका लाभ मिलें. उनका बताया कि, सहकारिता विभाग ग्रामीण में और खेती किसानी को एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा हैं. जिससे किसान और आम लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं.

आगे उन्होंने कहा, हमारी सरकार जो वादा करती है, वह निभाती भी है. हमने जनसेवा के वादे पूरे किए हैं और विकास की हर योजना इसका सबूत है कि हम सिर्फ वादे नहीं करते, बल्कि उन्हें सकार भी करते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.