
Satyam Kumar
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें
Haryana Municipal Election Results 2026: हरियाणा निकाय चुनाव के रिजल्ट आने शुरू हो चुके हैं. बीजेपी को 7 निकाय चुनाव में 4 से ज्यादा पर बढ़त मिली है. वहीं, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय कैंडिडेट रीमा सोनी ने चेयरपर्सन को जीत मिली. अंबाला, सांपला और धारूहेड़ा नगर पालिका में भी BJP के चेयरमैन चुने गए हैं. काउंटिंग अभी जारी है…
हरियाणा निकाय चुनाव में कुल सात नगर निकायों के भाग्य का फैसला होगा, जिसमें अंबाला, पंचकूला और सोनीपत जैसे तीन प्रमुख नगर निगम शामिल हैं. इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा, सांपला व उकलाना की नगर समितियों के लिए भी मतदान हुआ है. इन सभी क्षेत्रों को मिलाकर कुल 777 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 28 मेयर पद के दावेदार शामिल हैं.
राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आज सुबह 8 बजे से सभी सात निकायों के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट और उसके बाद EVM के वोटों की गिनती की जा रही है. सुरक्षा के लिहाज से स्ट्रांग रूम से लेकर काउंटिंग सेंटर तक त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके.
शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कई सीटों पर कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. हालांकि ये केवल शुरुआती आंकड़े हैं, लेकिन अंबाला और सोनीपत जैसे बड़े केंद्रों में बढ़त का अंतर पल-पल बदल रहा है. निर्दलीय उम्मीदवार भी कई वार्डों में मुख्य पार्टियों के समीकरण बिगाड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो गया है.
रविवार को हुए मतदान में कुल 4,78,068 मतदाताओं ने मतदान किए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मतदान शांतिपूर्ण रहा और मतदाताओं ने विकास और स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखकर वोट दिया है. अब देखना यह है कि यह भारी मतदान किस पार्टी को जीत दिलाती है और किसे निराशा हाथ लगती है.
इस बार पंचकूला, अंबाला और सोनीपत की मेयर सीटें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी का मुकाबला कांग्रेस की कुलविंदर कौर से है, तो सोनीपत में राजीव जैन और कमल दीवान के बीच साख की लड़ाई है. पंचकूला में भी भाजपा, कांग्रेस, आप और इनेलो के बीच चतुष्कोणीय मुकाबले ने दिल्ली तक के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है.
रेवाड़ी के एडवोकेट चंदन यादव और उनके साथियों पर हुआ जानलेवा हमला.
Haryana Municipal Election Results Live: धारूहेड़ा नगर पालिका में भी BJP के अजय जांगड़ा चेयरमैन चुने गए हैं.
Haryana Municipal Election Results Live:उकलाना नगर निकाय: रीमा सोनी जीती
Haryana Municipal Election Results Live:
अंबाला निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा, 6 सीटों पर मिली जीत
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.