
Satyam Kumar
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें
हरियाणा का पॉलिटिकल मैप अब बदलने वाला है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्य में एक नया जिला बनाने की घोषणा की है, जिसके बाद हरियाणा में कुल जिलें की संख्या 23 हो जाएगी. सीएम की घोषणा के बाद जल्द हरियाणा में ‘हांसी’ नामक एक नया जिला बनेगा. सीएम नायब सैनी की घोषणा के बाद जल्द ही इस बात की अधिकारिक रूप से घोषणा किए जाने की उम्मीद है. हांसी अभी हरियाणा के हिसार जिले का हिस्सा है. हांसी में पहले ही पुलिस अधिक्षक आवास है, केवल यहां जिला मुख्यालय बनने की देर है. नए मैप के अनुसार, हिसार में दो, हिसार और बरवाला नामक, तहसील होंगे. वहीं, हांसी में दो तहसील, हांसी और नारनौंद होंगे.
हांसी को जिला बनाने की मांग यूं ही नहीं हो रही थी. प्रशासनिक तौर पर इसकी नींव 2017 में ही पड़ गई थी, जब इसे पुलिस जिला बनाया गया था. यहां पुलिस अधीक्षक (SP) का दफ्तर पहले से मौजूद है.
Hansi has become the 23rd district of Haryana, created by separating it from Hisar.
The notification will be issued within a week, said CM Nayab Saini.#hisar #haryana pic.twitter.com/5ndDQQgy0m— Haryana Development Index (@InfrageoHaryana) December 16, 2025
अब पूर्ण जिला घोषित होने के बाद यहां जिला मुख्यालय बनेगा और जिलाधिकारी (DM/DC) का कार्यालय भी स्थापित होगा, जिससे प्रशासनिक काम-काज के लिए लोगों को हिसार नहीं जाना पड़ेगा.
हांसी के जिला बनने का फायदा सिर्फ स्थानीय लोगों को ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिले भिवानी के लोगों को भी मिलेगा. योजना के मुताबिक, भिवानी जिले के बवानी खेड़ा के कुछ गांवों को हांसी में शामिल किया जा सकता है. फिलहाल इन ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाने के लिए 30-40 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है. हांसी में शामिल होने के बाद उनका जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट) महज 15-17 किलोमीटर दूर रह जाएगा.
हांसी को अलग पहचान देने का प्रस्ताव साल 2016 में ही रखा गया था. इसके बाद 19 अप्रैल 2017 को इसे पुलिस जिला बनाया गया था. ऐतिहासिक दृष्टि से भी हांसी का विशेष महत्व है. पृथ्वीराज चौहान का किला, बरसी गेट, चार कुतुब और काली देवी मंदिर जैसी विरासतें इस शहर की पहचान हैं. अब जिला बनने से इस क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.