कुमारस्वामी का बड़ा आरोप, बीजेपी मेरी सरकार गिराने की कोशिश में, कुछ सरगना काम पर लगे

कुमारस्वामी ने कहा कि चाहे वह रिसोर्ट या कुटिया तैयार रखें, मैं सबकुछ के लिए तैयार हूं.

Published date india.com Updated: September 14, 2018 9:38 PM IST
HD Kumaraswamy
HD Kumaraswamy

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने विपक्षी भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेते हुए नया दावा कर हलचल मचा दी. कुमारस्वामी ने शुक्रवार को दावा किया कि बीजेपी उनकी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही कुछ बीजेपी के कुछ सरगनाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि वे लोग सरकार गिराने के लिए कांग्रेस और जेडी (एस) के विधायकों को रिश्वत देने का प्रयास कर रहे हैं.

रिसोर्ट या कुटिया दोनों के लिए तैयार

कांग्रेस में अंदरुनी असंतोष के बाद राज्य में कांग्रेस और जेडी (एस) के विधायकों का स्वागत करने के लिए रिसोर्ट तैयार होने संबंधी मीडिया में आयी खबरों के बीच कुमारस्वामी ने दृढ़तापूर्वक कहा कि वह सरकार के सामने आई किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं. कुमारस्वामी ने संवाददाताओं से कहा कि चाहे बीजेपी रिसोर्ट या कुटिया कुछ भी तैयार रखे, मैं सबकुछ के लिए तैयार हूं. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पैसे का भुगतान अग्रिम के तौर पर किया जा रहा है. मैं इससे अधिक कुछ नहीं कहूंगा. आपको इसके बारे में बाद में पता चल जाएगा. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ सरगना हैं जो मेरी सरकार को गिराने में लग गए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

कांग्रेस के सपोर्ट से CM बने एचडी कुमारस्वामी के छलके आंसू, बोले- गठबंधन का दर्द मैं जानता हूं

कुमारस्वामी ने कहा कि क्या मुझे पता नहीं है? क्या मैं चुप रहूंगा? क्या मुझे नहीं मालूम है कि पैसे कहां से जमा किये जा रहे हैं, और पैसे जमा करने के पीछे सरगना कौन है. मैंने कानूनी कार्रवाई के लिए जरूरी उपायों को पहले से ही शुरू कर दिया है. मैं एक मजबूत और स्थिर सरकार देने के लिए हर निर्णय करूंगा.

सरगना कर रहे ये काम

किसी का नाम लिये बगैर कुमारस्वामी ने कहा कि एक सरगना ने पत्नी और बेटे की हत्या के लिए एक कॉफी प्लांटर को उकसाया था जबकि दूसरे ने नौ साल पहले नगर निगम कार्यालय में आग लगा दी थी. उन्होंने दावा किया कि सरकार गिराने के लिए यही लोग पैसे जमा कर रहे हैं.

यह पूछने पर कि सरकार गिराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है, कुमारस्वामी ने कहा कि जो कुछ हो रहा है उससे वह फिलहाल प्रभावित नहीं हो रहे हैं और बिल्कुल शांति महसूस कर रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह सरकार गिरने के बारे में एक के बाद एक समय सीमा निर्धारित करते हैं.

उन्होंने कहा कि नई समयसीमा सोमवार को है. यह बढ़ कर दो अक्तूबर हो जाएगी और उसके बाद दशहरा. मुझे लगता है कि यह समय सीमा बढ़ती रहेगी. बीजेपी ने मुख्यमंत्री के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी कभी ऐसी गतिविधि में शामिल नहीं रही है.

(भाषा इनपुट) 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.