By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Head Priest Of Mata Vaishno Devi Shrine Amir Chand Dies Lg Manoj Sinha Expresses Condolences
माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद का निधन, LG मनोज सिन्हा ने शोक व्यक्त किया
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi Shrine) के मुख्य पुजारी अमीर चंद (Amir Chand) का निधन हो गया.
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi Shrine) के मुख्य पुजारी अमीर चंद (Amir Chand) का शनिवार को उनके आवास पर निधन हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि 85 वर्षीय ‘प्रथम पुजारी’ की उनके कटरा स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई. माता वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद को लोगों ने श्रद्धांजलि दी. इसके बाद बालगंगा श्मशान घाट पर शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
पुजारी के अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के देवेंद्र सिंह राणा सहित कई प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए. LG एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने पुजारी के निधन पर दुख व्यक्त किया.
माता वैष्णो देवी जी के प्रमुख पुजारी,श्री अमीर चंद जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। शोकाकुल परिवार व उनके अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। ईश्वर से प्रार्थना है कि पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति
— Manoj Sinha (@manojsinha_) May 21, 2022
उपराज्यपाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘माता वैष्णो देवी जी के मुख्य पुजारी अमीर चंद जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. ओम शांति.’
(इनपुट: भाषा)
Also Read:
-
मां वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, देश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
-
कटरा में मां से नहीं मिल पाएंगे श्रद्धालु, वैष्णो देवी यात्रा पर लगा ब्रेक, जानें कब खुलेंगे द्वार
-
कश्मीरियों ने दिल खोलकर ईरान के लिए किया दान, नकद, सोने, बर्तन से लेकर मवेशी तक... ईरान दूतावास ने कहा- यह दया कभी नहीं भुलाई जाएगी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें