नर्स ने अश्लील मैसेज भेजने वाले हेडमास्‍टर की ऑफ‍िस में की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

एक नर्स को अश्लील संदेश और तस्वीरें भेजने के कारण सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की जमकर पिटाई हो गई

Published: August 6, 2021, 3:49 PM IST

कर्नाटक के बेलगावी जिले (Karnataka, Belagavi district) में एक नर्स को अश्लील संदेश और तस्वीरें भेजने के कारण एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक (headmaster) की जमकर पिटाई हो गई. इस पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया (on social media) पर वायरल (video gone viral) हो गया है.

सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने टीकाकरण से चूकने वाले शिक्षकों के बारे में और खुद को टीका लगवाने के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में सूचित करने के नर्स को सूचित किया तो बुधवार को नर्स अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ सुरेश के चैंबर में घुस गई और उसकी पिटाई कर दी. उसे कक्षा में बंद कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद दो और महिलाएं आरोपी के खिलाफ ऐसी ही शिकायत लेकर सामने आईं.

आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता से मुलाकात की, जो दो सप्ताह पहले एक टीकाकरण अभियान के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करती थी. उसका फोन नंबर मिलने के बाद, उसने कथित तौर पर पीड़िता को यौन संबंध बनाने के लिए संदेश भेजना शुरू कर दिया. नर्स की कई चेतावनियों के बावजूद आरोपी उसे मैसेज करता रहा.

आरोपी सुरेश चावलागी देगांव सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक और कित्तूर तालुक हेडमास्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष है. शिक्षा विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि अधिकारियों ने घटना की विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं.

सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कथित तौर पर टीकाकरण से चूकने वाले शिक्षकों के बारे में और खुद को टीका लगवाने के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में सूचित करने के बहाने उसे फोन किया. बुधवार को पीड़िता अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ सुरेश के चैंबर में घुस गई और उसकी पिटाई कर दी. उसे कक्षा में बंद कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद दो और महिलाएं आरोपी के खिलाफ ऐसी ही शिकायत लेकर सामने आईं.

पता चला है कि आरोपी उनसे अश्लील फोटो और मैसेज भी करता था और उनसे यौन संबंध बनाने की मांग करता था. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. शिक्षा विभाग ने घटना की विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.